Kal Valentine Ka Konsa Day Hai (कल वैलेंटाइन डे का कौन सा डे है): फरवरी यानी प्यार का महीना चल रहा है। इस पूरे महीने लवर्स की मानो बल्ले-बल्ले रहती है। इस महीने में अपने क्रश और पार्टनर को कभी गुलाब तो कभी चॉकलेट देने का मौका मिलता है। 7 फरवरी से प्यार के हफ्ते यानी वेलेंटाइन वीक की शुरुआत भी हो चुकी है। अभी तक हमने रोज डे, चॉकलेट डे और प्रपोज डे तो सेलिब्रेट भी कर चुके हैं। लेकिन अब कल कौन सा दिन है, इसे लेकर काफी कंफ्यूजन है। यहां से आप अपनी कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं और जान सकते हैं कि कल कौन सा डे है।
कल 10 फरवरी 2026 को वेलेंटाइन वीक 2026 का कौन का दिन है (pc: canva)
कल वेलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है?
कल यानी 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को वेलेंटाइन वीक की चौथा दिन यानी टेडी डे है। इसे टेडी बियर डे भी कहा जाता है।
वेलेंटाइन वीक केलेंडर
टेडी डे कब मनाया जाता है?
टेडी डे हर साल 10 फरवरी के दिन मनाया जाता है। ये चॉकलेट डे के एक दिन बाद और प्रॉमिस डे के एक दिन पहले आता है।
टेडी डे क्यों मनाया जाता है?
टेडी डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि टेडी बियर प्यार, मासूमियत और अपनापन का प्रतीक माना जाता है। इसे देने से यह दिखाया जाता है कि सामने वाला इंसान हमारे लिए खास है और हम उसकी केयर करते हैं। वैलेंटाइन वीक के दौरान टेडी डे लोगों को अपने दिल की बात बिना ज्यादा शब्दों के कहने का मौका देता है। टेडी एक ऐसा गिफ्ट है जो हर उम्र के लोगों को अच्छा लगता है, इसलिए यह दिन रिश्तों में मिठास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
टेडी डे कैसे मनाया जाता है?
टेडी डे आमतौर पर प्यार और अपनापन जताने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास इंसान को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं, जो मासूमियत और केयर का प्रतीक होता है। कई लोग साथ में चॉकलेट, कार्ड या छोटा सा मैसेज भी देते हैं, ताकि अपनी फीलिंग्स आसानी से जाहिर कर सकें। कुछ लोग इस दिन साथ समय बिताते हैं, बातें करते हैं या फोटो क्लिक करते हैं। कुल मिलाकर टेडी डे प्यार, दोस्ती और खुशियों को सरल तरीके से मनाने का दिन होता है।
टेडी डे की शुभकामनाएं संदेश 2026-
1) आजकल हम हर Teddy को देखकर मुस्कुराते हैं,
कैसे बताएं उन्हें कि,
हमें वो ही हर Teddy में नजर आते हैं।
Happy Teddy Day
2) काश मेरी जिन्दगी में भी,
वो खूबसूरत पल आ जाए,
मेरा टेडी मिलते ही,
किसी को मुझसे भी प्यार हो जाए।
Happy Teddy Day
3) यादों का यह कारवां हमेशा रहेगा,
दूर होते हुए भी प्यार वही रहेगा,
माफ करना मिल नहीं पाते आपसे मगर,
यकीन रखना हर साल टेडी जरूर पहुंचेगा।
Happy Teddy Day
4) संग-ए-मरमर से तराशा खुदा ने तेरे बदन को,
बाकी जो पत्थर बचा उससे तेरा दिल बना दिया,
भेज रहा हूं टेडी तेरे लिए बसा ले उसे भी अपने दिल में।
Happy Teddy Day
5) तेरे इंतजार में कब से उदास बैठे हैं,
तेरे दीदार में आंखे बिछाए बैठे हैं,
तू टेडी डे के दिन बस टेडी दे दे,
इस आस में कब से बेकरार बैठे हैं।
Happy Teddy Day
