Jyotiba Phule Motivational Quotes: आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक, विचारक और लेखक ज्योतिबा गोविंदराव फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के एक माली परिवार में हुआ था। वह आजीवन दलित, महिलाओं और किसानों के उद्धार के सबसे बड़े पैरोकार रहे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1848 में उन्होंने भारत में पहला लड़कियों का स्कूल खोला। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले इस स्कूल की पहली शिक्षिका बनीं। आगे चलकर महात्मा फुले और सावित्रि बाई फुले ने महिलाओं और शोषित वर्ग के लिए कई स्कूल स्थापित किए।
महात्मा ज्योतिबा फुले बाल विवाह और विधवा विवाह के भी कट्टर विरोधी थे। वे शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते थे। उनका प्रसिद्ध नारा था- शिक्षा, संगठन और संघर्ष। डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी जैसी शख्सियतें भी उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानती थीं। ज्योतिबा फुले ने साबित किया कि शिक्षा और जागृति से ही शोषण मुक्त समाज का निर्माण संभव है। आज भी उनकी विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के आंदोलनों को दिशा देती है।
Jyotiba Phule Motivational Quotes in Hindi
आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आइए पढ़ते हैं उनके कुछ प्रेरक विचार जो किसी भी समाज में बड़ा बदलाव लाने का दम रखते हैं:
1. शिक्षा के बिना बुद्धि खो जाती है, समझ के बिना नैतिकता खो जाती है, नैतिकता के बिना विकास खो जाता है और धन के बिना शूद्र बर्बाद हो जाता है। शिक्षा महत्वपूर्ण है.।
2. बिना कर्म के ज्ञान बेकार है और बिना ज्ञान के कर्म व्यर्थ है।
3. अगर कोई किसी भी तरह से सहयोग करता है, तो उससे मुंह मत मोड़ो।
4. स्वार्थ अलग-अलग रूप लेता है. कभी जाति का, कभी धर्म का।
5. सच्ची शिक्षा का मतलब है दूसरों को सशक्त बनाना और दुनिया को उससे थोड़ा बेहतर बनाकर छोड़ना।
6. आर्थिक असमानता के कारण किसानों का जीवन स्तर बिगड़ जाता है।
7. यदि आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं, तो आप एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं लेकिन यदि आप एक महिला को शिक्षित करते हैं, तो आप एक पूरे परिवार को शिक्षित करते हैं।
8. किसी भी व्यक्ति को अन्याय बर्दाश्त नहीं करना चाहिए, चाहे वह खुद के खिलाफ हो या किसी और के खिलाफ।
9. अच्छे काम करने के लिए गलत साधनों का उपयोग न करें।
10. शिक्षा पुरुष और महिला की प्राथमिक आवश्यकता है।
उम्मीद करते हैं कि महात्मा ज्योतिबा फुले के ये विचार आपको भी अपने जीवन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे।
