लाइफस्टाइल

Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes: हारे मन में फिर से भर जाएगा हौसला, पढ़ें डॉ अंबेडकर के ये अनमोल विचार

BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi(भीमराव अंबेडकर के मोटिवेशनल कोट्स): अंबेडकर के बहुत से ऐसे विचार हैं जिसे अपनाकर कोई भी ना सिर्फ अपना बल्कि समाज का भी भला कर सकता है। देखें डॉ. अंबेडकर के अनमोल विचार:

Image

भीमराव अंबेडकर के मोटिवेशनल कोट्स (Photo: Freepik)

Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes in Hindi: भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन शोषितों और वंचितों को उनका वाजिब अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया था। वह शिक्षा और समानता को किसी भी इंसान का सबसे मजबूत हथियार मानते थे। भीमराव अंबेडकर ने हमेशा मन की साधना पर भी जोर दिया। वह अकसर कहते थे कि अगर आपका मन काबू में नहीं है, तो नौकरी या पैसा कुछ भी काम नहीं आएगा। डॉ. अंबेडकर के मुताबिक असली ताकत तो अच्छी सोच और जागरूक दिमाग में होती है, बाकी सब तो कुछ पल का दिखावा है।

भीमराव अंबेडकर का ऐसा सोचना था कि युवाओं को केवल डिग्री या नौकरी की दौड़ में नहीं उलझना चाहिए। उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना चाहिए, डर पर काबू पाना चाहिए और सही-गलत का भान रखना चाहिए। भीमराव सिखाते थे कि मन की साधना युवाओं को जीवन में स्थिरता, धैर्य और सफलता देती है>

Bhimrao Ambedkar Motivational quotes (अंबेडकर के अनमोल विचार)

डॉ. भीमराव अंबेडकर के मुताबिक मन की साधना से इंसान केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए भी उपयोगी बनता है. सही सोच और जागरूक मन से समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। इसी तरह से डॉ. अंबेडकर के बहुत से ऐसे विचार हैं जिसे अपनाकर कोई भी ना सिर्फ अपना बल्कि समाज का भी भला कर सकता है। आइए डालते हैं डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रेरक विचारों पर एक नजर:

1. मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।

2.एक इतिहास लिखने वाला इतिहासकार सटीक, निष्पक्ष और ईमानदार होना चाहिए।

BR Ambedkar quotes Hindi

3. हमारे संविधान में 'मत' का अधिकार एक ऐसी ताकत है जो कि किसी ब्रह्मास्त्र से कहीं अधिक ताकत रखता है।

4. राजनीतिक स्वतंत्रता और सामाजिक समानता जरूरी हैं, लेकिन शिक्षा के बिना ये दोनों अधूरे हैं।

5. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।

Powerful Ambedkar Quotes

6. शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।

7. जो कौम अपना इतिहास नही जानती है, वे कौम कभी अपना इतिहास नहीं बना सकती है।

8. जो लोग खुद को बदलने की ताकत रखते हैं, वे दुनिया को बदल सकते हैं।

9. ज्ञान, व्यक्ति के जीवन जीने का आधार है।

BR Ambedkar motivational quotes

10. भाग्य में विश्वास रखने के बजाय अपने शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।

11. किसी भी व्यक्ति की असली महानता उसके काम में होती है, न कि उसके नाम में।

12.शिक्षा वो शेरनी है जो इसका दूध पिएगा तो दहाड़ेगा।

BR Ambedkar inspirational quotes

13. जीवन, लम्बा नही बल्कि बड़ा और महान होना चाहिए।

14. न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के इन प्रेरक विचारों को जीवन में उतार आप एक बेहतर कल और बेहतर समाज की नींव रख सकते हैं। अगर आपको डॉ. अंबेडकर के ये मोटिवेशनल कोच्स पसंद आए हों तो इन्हें अपनों के साथ भी शेयर करें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article