बस 4 चीजें डालकर ही घर पर बना लेंगे मशहूर Hyderabadi Biryani, शादी के रसोईए ने बता दी सीक्रेट रेसिपी

क्या बिरयानी का असली स्वाद ढेर सारे मसालों में छिपा है या सिर्फ कुछ खास मसालों में? हैदराबाद के एक वेडिंग शेफ ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब देते हुए बिरयानी बनाने का आसान और असरदार फॉर्मूला साझा किया है।

Hyderabadi Biryani Recipe, हैदराबादी बिरयानी कैसे बनाएं: Biryani भारतीय खानपान की शान मानी जाती है। यह सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि जश्न, परंपरा और स्वाद का संगम है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसकी कई वैरायटी मिलती हैं, हैदराबादी, लखनवी, कोलकाता स्टाइल बियरानी.. जिसमें हर एक का स्वाद और अंदाज अलग है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि बिरयानी को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई तरह के मसालों की जरूरत होती है, लेकिन एक हैदराबादी शादी के रसोइए की सोच इससे बिल्कुल अलग है। जिन्होने बताया कि, कैसे आप घर पर स्वादिष्ट मशहूर Hyderabadi Biryani बना सकते हैं।

सिर्फ चार मसालों का कमाल

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में अनुभवी वेडिंग शेफ ने बताया कि, परफेक्ट बिरयानी का राज इसमें नहीं है कि, आप बिरयानी में कितने ज्यादा मसाले डाल रहे हैं। बल्कि उनके सही चयन और संतुलन में छिपा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ चार मसाले - दालचीनी, लौंग, शाही जीरा और हरी इलायची, ही बिरयानी को शानदार स्वाद देने के लिए काफी हैं। ये चारों मसाले लगभग हर भारतीय किचन में आसानी से उपलब्ध होते हैं, जिससे यह तरीका और भी आसान बन जाता है।

End of Feed