24 घंटे के लिए याददाश्त गायब! जुनैद खान-साई की ‘एक दिन’ के ट्रेलर में दिखी अजीब बीमारी - ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया

Transient Global Amnesia: जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ के ट्रेलर में दिखी अचानक याददाश्त गायब होने वाली बीमारी क्या सच में होती है? चलिए डॉक्टर से जानें ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया (TGA) क्या है, इसके लक्षण, कारण और इलाज।

Junaid Khan And Sai Pallavi's film Condition Transient Global Amnesia: सोचकर देखिए कि आप सुबह उठते हैं… सब कुछ बिल्कुल सामान्य है। आप अपने घरवालों को पहचान रहे हैं, अपने नाम तक सब याद है। लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक आप बार-बार एक ही सवाल पूछने लगते हैं - 'मैं यहां कैसे आया?' या 'अभी क्या हुआ था?' और आपको हर बार जवाब सुनकर भी याद नहीं रहता। कुछ ऐसा ही सीन हाल ही में जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ के ट्रेलर में देखने को मिला, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

Junaid Khan And Sai Pallavi's film Condition Transient Global Amnesia

क्या है ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया - 24 घंटे तक क्यों चली जाती है याददाश्त?

डॉक्टर्स की राय में असल जिंदगी में भी ऐसी स्थिति होती है, जिसे मेडिकल भाषा में ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया (TGA) कहा जाता है। अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के न्यूरोलॉजिस्ट और सीनीयर कंसल्टेंट डॉ. अमित अग्रवाल बताते हैं कि यह एक दुर्लभ लेकिन रियल न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है, जिसमें कुछ समय के लिए याददाश्त साथ छोड़ देती है, लेकिन डरने से ज्यादा समझने की जरूरत होती है। चलिए डॉक्टर से जानें क्या है ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया (TGA)।

End of Feed