Janmashtami Matki decoration ideas: श्री कृष्ण के जन्म की मधुर बेला का जश्न मनाने वाला जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार इस साल 6 और 7 सितंबर की तिथि को मनाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर साल बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है, जन्माष्टमी के दिन पूजा-पाठ के साथ साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए भी भक्तों का जोश देखने लायक होता है। जन्माष्टमी के अवसर अगर आप भी माखन चोर के लिए उनके प्रिय माखन की मटकी सजाने वाले हैं। तो मटकी डेकोरेशन के ये आइडियाज एकदम बेहतरीन हो सकते हैं। देखें फूल, लेस से लेकर झालर वाली सुंदर मटकी तैयार का तरीका और टिप्स।
ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी डेकोरेशन के सिंपल व सुंदर आइडियाज
Janmashtami Matki decoration designs, How to decorate Matki tips
मिरर वर्क डेकोरेशन

Janmashtami matki decor
जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए मटकी सजा रहे हैं, तो फिर सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक के लिए मिरर वर्क वाला डेकोरेशन एकदम ही जबरदस्त रहेगा। आप अपनी पसंद से चोकोर, त्रिकोण तो गोल कांच का इस्तेमाल कर मटकी सजा सकते हैं। साथ ही आप लेस और फूलों को भी फेविकोल से लगाकर मटकी का डेकोरेशन कर सकते हैं।
मोतियों का डेकोरेशन

Matki decoration ideas
घर पर ही नटखट नंदलाल के लिए माखन मटकी की सजावट करनी है, तो कलरफुल लुक के लिए मोतियों का ऐसे इस्तेमाल करना एकदम प्यारा रहेगा। आप अलग अलग तरह के मोतियों, बीड्स और कांच तथा लेस को फेवकोल से अपनी पसंद की डिजाइन में चिपका सकते हैं। हैवी लुक वाली मटकी चाहिए, तो फिर तो आपको गोल गोल करके ऊपर बताई गई डिजाइन को कॉपी करना ही चाहिए।
लेस वाला डेकोरेशन

Matki decoration designs for janmashtami
बाजार में आपको बहुत ही आसानी से जन्माष्टमी के लिए डेकोरेशन का सामान मिल जाएगा। साथ ही कई तरह की कृष्ण थीम की लेस भी मिल जाती है, आप अपनी मटकी पर मोरपंख, पीले व नीले रंग की लेस लाकर लगा सकते हैं। पॉम-पॉम वाली लेस और बीड्स का कॉम्बिनेशन भी गजब लुक देता है।
क्रोशिए वाला डेकोरेशन

Crochet decoration
नए स्टाइल में मटकी का डेकोरेशन करना है, तो फिर सिंपल और एलिगेंट लुक वाले क्रोशिए का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप भी बहुत आसानी से श्री कृष्ण के पसंदीदा रंगों का जैसा पीला, नीला, लाल धागा या ऊन लाकर सजावट कर सकते हैं।
मांडला डेकोरेशन

Matki drawing
जन्माष्टमी की मटकी पर मांडला पैटर्न की ड्रॉइंग भी कुछ कम नहीं लगेगी। आप पतले या मोटे वाले ब्रश से मटकी पर गेरू पोतकर बढ़िया स्वास्तिक, शुभ-लाभ, से लेकर हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी आदि तक लिख कर मटकी का डेकोरेशन कर सकते हैं।
झालर वाला डेकोरेशन

Simple Matki decor
मटकी पर झालर वाला डेकोरेशन भी बहुत बेहतरीन लुक देगा, आप लेस, कांच या मांडला डिजाइन की मटकी के साथ साथ भी ऐसी झालर या टैसल लगाकर बढ़िया सा मटकी का डेकोरेशन पूरा कर सकते हैं। बेशक ही कृष्ण कन्हैया और उनके गोविंदाओं को आपकी मटकी का रंग खूब भाएगा, इस जन्माष्टमी आपको इन में से जरूर ही अपनी पसंद की मटकी का डेकोरेशन करना ही चाहिए।
