Janmashtami decoration ideas: कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार इस साल 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा, हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल का कृष्ण जन्मोत्सव काफी शुभ योगों वाला है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म की मधुर बेला का उत्सव हर जगह बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है, इस दिन पूजा पाठ के साथ साथ घर की साज सज्जा का भी खूब महत्व होता है। जन्माष्टमी के लिए अगर आप भी घर या मंदिर (Janmashtami decoration) में कोई बढ़िया सा डेकोरेशन करना चाहते हैं, तो ये होम डेकोर और DIY वाले आइडियाज आपके लिए बहुत काम के हो सकते हैं। यहां देखें फूल, माला, मोरपंख वाले बेहतरीन सजावट के आइडिया जो आपके आंगन को बृज भूमि सा पावन बना देंगे।
Janmashtami decoration 2023 Home Decor DIY ideas
मोरपंख डेकोरेशन

Morpankh janmashtami decoration ideas
भगवान श्री कृष्ण का मोर पंख के प्रति स्नेह किसी से छिपा नहीं है, अगर आप जन्माष्टमी के लिए डेकोरेशन करना चाहते हैं। तो फिर मोरपंख का इस्तेमाल अलग अलग तरीकों से किया जा सकता है। आप कान्हा के झूले पर या गुब्बारों पर मोरपंख लगाकर बढ़िया बैकड्रॉप बना सकते हैं।
बृज का नजारा

Janmashtami home decor
जन्माष्टमी की झांकी बना रहे हैं, जो बृज भूमि का ऐसा नजारा दिखाना बहुत ही प्यारा रहेगा। आप कृष्ण झूले के आस पास गाय, बकरी आदि जानवर पेड़-पौधे और गोपियों वाला डेकोरेशन कर सकते हैं।
फूलों का डेकोरेशन

Floral decoration
जन्माष्टमी के अवसर पर घर या मंदिर का डेकोरेशन असली फूलों से करेंगे, तो एकदम ही जबरदस्त लुक आएगा। कृष्ण रंग में रंगने के लिए आप अपनी पसंद से फूल, मालाएं, पत्तियां लाकर बढ़िया सी सजावट कर सकते हैं।
मटकी का डेकोरेशन

Matki decoration for janmashtami
माखन चोर के जन्मोत्सव पर मटकियों का डेकोरेशन न हो ऐसा कैसे हो सकता है। इसलिए इस जन्माष्टमी अपने कन्हैया के लिए आप भी घर के लिए अंदर ही मटकी बांध ऐसे फूलों और मोरपंखों वाली सजावट कर सकते हैं।
पेपर डेकोरेशन

Paper drawing decoration
चार्ट पेपर पर मोर, मोरपंख, बृज, फूल, पत्तियों वाली डिजाइन बनाकर भी बढ़िया बैकड्रॉप और सजावट तैयार की जा सकती है। आप कृष्ण के पालने के आस पास रंगीन पेपर से गाय और गोपियां भी बना सकते हैं। ऐसे ही पेपर से हैप्पी जन्माष्टमी लिखा हुआ बैनर भी अच्छा लगेगा।
बैलून डेकोरेशन

Balloon decoration
गुब्बारों का डेकोरेशन कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं जाता है, तो आप घर पर कोई बहुत आसान लेकिन सुंदर सा डेकोरेशन करना चाहते हैं तो फिर गुब्बारों से सजावट करना एकदम ही बेस्ट है। आप पीले, हरे, नीले, लाल गुब्बारे मंदिर से लेकर आंगन तक में लगा सकते हैं।
