बैंडेज वाली ड्रेस में Isha Ambani ने लूटी महफिल, Met Gala की पार्टी में ऐसा क्या पहन डाला की सबकी बोलती बंद

ईशा अंबानी का लेटेस्ट स्ट्रैपलेस ड्रेस लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय कारीगरी की झलक है। जानिए कैसे इस ड्रेस में परंपरा, डिजाइन और मॉडर्न स्टाइल का अनोखा मेल देखने को मिलता है।

फैशन की दुनिया में कुछ लुक्स ऐसे होते हैं, जो सिर्फ कपड़े नहीं बल्कि एक कहानी बन जाते हैं। Isha Ambani का हालिया स्ट्रैपलेस ड्रेस लुक भी कुछ ऐसा ही है, जिसने सादगी में छिपी भव्यता को बेहद खूबसूरती से सामने रखा। ईशा ने Met Gala 2026 की पार्टी के लिए खास बैंडेज ड्रेस पहनी थी। पहली नजर में यह ड्रेस मिनिमल और क्लीन लगती है, लेकिन जैसे-जैसे आप इसे ध्यान से देखते हैं, इसकी परतों में भारतीय कारीगरी की गहराई नजर आती है। इस आउटफिट को मनीष मल्होत्रा और स्वदेश के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसमें पारंपरिक बुनाई और आधुनिक डिजाइन का शानदार संतुलन देखने को मिलता है। यह ड्रेस सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि भारतीय हस्तशिल्प की खूबसूरत प्रस्तुति है, जो ग्लोबल मंच पर भी अपनी अलग पहचान बनाती है।

Isha Ambani Met Gala

भारतीय कारीगरी की झलक

ईशा की यह स्ट्रक्चर्ड स्ट्रैपलेस ड्रेस अपनी फिटिंग और साफ-सुथरी नेकलाइन के कारण बेहद एलीगेंट नजर आती है। लेकिन इसकी असली खूबसूरती इसके फैब्रिक में छिपी है। यह कोई साधारण प्रिंट नहीं, बल्कि अलग-अलग पारंपरिक बुनाई का खूबसूरत मेल है, जिसे पैचवर्क की तरह जोड़ा गया है। गहरे लाल, म्यूटेड गोल्ड, ऑलिव ग्रीन और मिट्टी जैसे रंग इस ड्रेस को रॉयल लुक देते हैं, बिना ज्यादा भड़कीला बने।

End of Feed