पत्नी IRS श्रद्धा जोशी के लिए खुद अपने हाथों से खाने की ये चीजें बनाते हैं IPS मनोज शर्मा, नोट करें पूरा मेन्यू

IPS मनोज शर्मा की जिंदगी में पुलिस की जिम्मेदारियों के साथ किचन के लिए भी खास जगह है। वह अपनी पत्नी IRS श्रद्धा जोशी और परिवार के लिए खुद खाना बनाना पसंद करते हैं। जानिए उनके खास होममेड फूड मेन्यू के बारे में।

किसी के दिल तक पहुंचने का रास्ता पेट से होकर जाता है, यह बात आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन जब कोई व्यस्त अधिकारी अपने परिवार के लिए खुद किचन में समय बिताए, तो यह बात थोड़ी खास हो जाती है। IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा भी कुछ ऐसा ही करते हैं। ऑफिशियल जिम्मेदारियों के बीच उन्हें घर पर अपने परिवार के लिए खाना बनाना पसंद है। उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी शर्मा IRS अधिकारी हैं और दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ परिवार के लिए भी समय निकालते हैं। मनोज शर्मा सिर्फ खाने के शौकीन नहीं हैं, बल्कि अपने हाथों से अलग-अलग व्यंजन तैयार करना भी पसंद करते हैं। उनके किचन मेन्यू में बूंदी का रायता, दूध वाली पनीर की सब्जी और पुलाव जैसी चीजें शामिल हैं।

पत्नी IRS श्रद्धा जोशी के लिए खुद अपने हाथों से खाने की ये चीजें बनाते हैं IPS मनोज शर्मा

बूंदी का रायता बनाना है पसंद

भारतीय खाने में रायते की अपनी अलग जगह होती है। दाल, चावल या पुलाव के साथ ठंडा-ठंडा बूंदी रायता मिल जाए, तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। मनोज शर्मा भी अपने परिवार के लिए बूंदी का रायता बनाते हैं। दही में बूंदी, थोड़ा नमक और भुना जीरा मिलाकर तैयार किया गया यह रायता साधारण खाने को भी खास बना सकता है। गर्मियों में तो यह खाने के साथ और भी अच्छा लगता है।

End of Feed