International Day of Happiness: 20 मार्च यानी आज दुनियाभर में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जा रहा है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी खुशी की तलाश कर रहा है क्योंकि लोग सोशल होना और वर्क बैलेंस करना भूल गए हैं लिहाजा उन्हें हर छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी पड़ती है। स्ट्रेस भरी इस लाइफ में लोग अपनी मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देना भूल गए हैं। आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि खुश रहने पर आप अन्य समस्याओं का आसानी से सामना कर सकते हैं। खुश रहने से आप मेंटली और फिजिकली टेंशन फ्री रहते हैं। ऐसे में खुश रहने के लिए ही इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है।
ऐसे दें इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस की शुभकामनाएं (Source:istock)
क्या है अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस का इतिहास? International Day of Happiness History
संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nation General Assembly) द्वारा 2011 में यह संकल्प लिया गया था कि हैप्पीनेश मानव का मूलभूत अधिकार होना चाहिए और हर देश का आर्थिक विकास मानव की खुशी और उनके लाइफस्टाइल (lifestyle) को बेहतर बनाने पर आधारित होना चाहिए। ऐसे में साल 2012 में इसी संकल्प के साथ इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाने की घोषणा की गई थी और साल 2013 में पहली बार इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया गया था।इन कोट्स और स्टेटस से दें शुभकामनाएं
आपके दुश्मनों को दी जाने वालीसबसे खतरनाक सजा है आपकी ख़ुशी
जिस पल आप खुश होते हैं
सिर्फ उसी पल अपनी ज़िन्दगी जीते हैं
इसलिए पूरी ज़िन्दगी ख़ुशी से जीने के लिए
ज़िन्दगी का हर पल जियें
आपकी ख़ुशी आपकी आजादी में हैं
अगर आप आज़ाद नहीं तो खुश भी नहीं
ख़ुशी ही केवल एक ऐसी चीज़ है
जिसे आप अभी महसूस कर सकते हैं
उस चीज़ को पाने के बारे में सोचें जिसे
आप पूरे दिल से चाहते हैं
ख़ुशी बांटने से बढ़ती है
और गम बांटने से कम
इसलिए दोनों को बाटें और
खुद को अच्छा महसूस करने दें
