कितने साल बाद मिस वर्ल्ड की मेजबानी कर रहा है भारत? देश को गौरवान्वित कर चुकी हैं ये 6 भारतीय सुंदरियां

मिस वर्ल्ड-2023 का फिनाले आज शाम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। इस बार का मिस वर्ल्ड पेजेंट बेहद खास है क्योंकि भारत पूरे 28 साल बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।

71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन इस साल भारत में हो रहा है। आज मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले है। मिस वर्ल्ड-2023 का फिनाले आज शाम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। इस बार का मिस वर्ल्ड पेजेंट बेहद खास है क्योंकि भारत पूरे 28 साल बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 117 देशों की प्रतिभागी भारत आ चुकी हैं। प्रतियोगिता का आगाज गत 20 फरवरी से नई दिल्ली से हो चुका है। फिलहाल, सभी प्रतिभागी मुंबई में हैं। इस बीच, मुंबई में आयोजित टैलेंट कंपटीशन राउंड में टॉप-23 में सिनी शेट्टी भी चुनी गईं।

Sini Shetty

कौन हैं सिनी शेट्टी?

सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर हैं। 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता में सिनी भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। सिनी शेट्टी का जन्म साल 2003 में मुंबई में हुआ था और वो वहीं से उन्होंने पढ़ाई की है। उनका परिवार कर्नाटक ताल्लुक रखता है। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही सिनी ने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई भी की है। सिनी खूबसूरत होने के साथ साथ बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।

End of Feed