उम्र से पहले सफेद हो गए हैं बाल, तो आज ही आजमाएं दादी-नानी के ये नुस्खे, जड़ से काले होंगे बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 22, 2024, 10:11 AM IST

अगर आपके बाल उम्र से पहले सफेद हो गए हैं और ये शर्मिंदगी का कारण बन रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान का असर स्किन के साथ साथ हमारे बालों पर भी देखने को मिलता है। ज्यादा ऑयली फूड्स का और तेल मसाले वाले स्नैक्स का सेवन करने से बाल उम्र से पहले ही सफेद हो जाते हैं। सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जिसकी वजह से ये बालों को बुरी तरह डैमेज करते हैं। लेकिन दादी-नानी के बताए हुए नुस्खे आज भी बालों की देखभाल के लिए कारगर माने जाते हैं। आज हम आपको दादी-नानी के उस नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों को जड़ से काला बना सकते हैं।

hair care tips

आंवला

बालों की देखभाल के लिए आंवले का इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से किया जा रहा है। आंवला का तेल लगाने से सफेद बालों को काला बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप आंवला और रीठा शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों चीजें बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

End of Feed