लाइफस्टाइल

वो न‍िकलेगा Virat Kohli जैसे वफादार और समझदार या बीच में ही दे जाएगा धोखा - सही जीवनसाथी चुनने में मदद करेंगी ये सिंपल बातें

how to select perfect life partner: शादी जीवन का वह पड़ाव है जो आपकी जिंदगी को एक नई दिशा देता है। यदि आप भी जल्दी शादी की प्लानिंग कर रहे है। तो आपको रिश्ता फिक्स करने से पहले कुछ जरूरी बातें क्लीयर कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं बेहतर जीवनसाथी तलाशने के शानदार टिप्स..

Image

How to select a perfect life partner

शादी आपके जीवन का वह पड़ाव है जो आपकी जिंदगी को एक नई दिशा देता है। वहीं यदि शादी में गलत जीवनसाथी का चुनाव हो जाए तो आपकी लाइफ जीते जी जहन्नुम बन जाती है। हालांकि शादी लव हो या अरेंज हम सभी जीवनसाथी की तलाश करते समय हमेशा कुछ सावधानियां जरूर बरतते हैं। लेकिन कभी-कभी नासमझी के चलते हम गलत जीवनसाथी का चयन कर लेते हैं। यही कारण है कि जीवनसाथी का चुनाव करते समय आपको किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

यदि रिश्ता आपके घर वाले तय कर रहे हैं तो आपको उन्हें अपनी पसंद नापसंद पूरी तरह बता देनी चाहिए। और यदि आप लव मैरिज का प्लान कर रहे हैं तो अपने पार्टनर के साथ आपको अपनी कुछ चीजें क्लीयर कर लेनी चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपने जीवनसाथी का चुनाव कर सकते हैं।

कैसे चुनें परफेक्ट जीवनसाथी - How to Select Perfect Life Partner

जल्दबाजी में न उठाएं कदम

जीवनसाथी का चुनाव एक ऐसा विषय है जिसमें किसी तरह की जल्दबाजी करना हमारे रिश्ते के लिए काफी मुश्किल खड़ी कर सकता है। इसलिए यदि रिश्ता आपका परिवार तय कर रहा हो या आप खुद किसी से प्रेम के बाद विवाह का प्लान कर रहे है। आपको दोनों ही कंडीशन में एक दूसरे को भरपूर समय देना चाहिए। जिससे आप एक दूसरे को बेहतर समझ पाए। शादी से पहले विराट- अनुष्का ने एक दूसरे को भरपूर समय दिया था।

सूरत के साथ सीरत भी समझें

अक्सर लोग शादी तय करते समय केवल लुक्स को देखकर रिश्ता पक्का कर लेते हैं। जो उनके लिए कभी-कभी बेहद मुश्किल का कारण बन जाता है। लेकिन आपको अपना जीवनसाथी चुनने से पहले उसके लुक्स के साथ-साथ उसकी आदतों को भी समझना होगा। क्योंकि यह जीवन साथ बिताने का सवाल है।

समझें पसंद नापसंद

कई बार अरेंज मैरिज करते समय परिवार के दबाव के चलते कपल्स बिना पसंद के भी रिश्ते में जाने का तय कर लेते हैं। जो आगे चलकर आपके लिए बेहद खराब साबित हो सकता है। इसलिए शादी से पहले जरूरी है कि आप एक दूसरे से अकेले में मिलकर एक दूसरे से उसकी सारी पसंद नापसंद पर बात करे लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article