motivational quotes by Sadhguru (सद्गुरु के प्रेरक विचार) : ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और योग के फेमस शिक्षक जग्गी वासुदेव लोग जिन्हें सद्गुरु के नाम से भी जानते हैं। यह योग-ध्यान के अलावा लोगों को जीवन जीने का मंत्र भी सिखाते हैं। लोग इनके विचारों से काफी प्रभावित होते हैं और इनके शब्दों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं। यदि आप अपने जीवन में किसी तरह की निराशा का सामना कर रहे हैं और इससे निजात पाने की राह तलाश रहे हैं तो आपको सद्गुरु के बताई इन बातों को फॉलो करना चाहिए। आज हम आपके लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव के 10 मोटिवेशन कोट्स लेकर आए हैं जो आपकी निराशा को खत्म करने का काम करेंगे। आगे पढ़ें सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) के मोटिवेशनल कोट्स।
सद्गुरु के मोटिवेशनल कोट्स - Motivational Quotes by Sadhguru
1. यदि आप परिवर्तन का विरोध करते हैं, तो आप जीवन का विरोध करते हैं।
2. जब दर्द, क्रोध या दुख होता है, तो यह अपने भीतर देखने का समय है, आपके आस-पास देखने का नहीं।
3. यदि आप जानते हैं कि आप कुछ भी नहीं हैं, तो आप असीमित हो जाते हैं। यदि आप सोचते हैं कि आप बड़े हैं, तो आप छोटे हो जाते हैं। यह इंसान होने की खूबसूरती है।
4. जीवन में सबसे खूबसूरत क्षण वे क्षण होते हैं जब आप अपनी खुशी व्यक्त कर रहे होते हैं, न कि जब आप इसे खोज रहे होते हैं.
5. डर सिर्फ इसलिए है क्योंकि, आप जीवन के साथ नहीं जी रहे हैं, आप अपने दिमाग में जी रहे हैं।
6. आध्यात्मिकता कोई अपंगता नहीं है। यह इसके बारे में नहीं है कि आप क्या नहीं कर सकते, बल्कि आप जो सब कर सकते हैं यह उसके बारे में है।
7. प्रेम जरूरत नहीं बल्कि एक चाह है। जब आप प्रेम करते हैं, तब आप स्थिर हो जाते हैं फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं रह जाती।
8. जीवन का लक्ष्य मुक्ति है, न कि नियंत्रण या सत्ता। इसका लक्ष्य अपने आप से, अर्जित की हुई चीजों से, शरीर और मन के तौर-तरीकों से और जीवन के ध्रुवीकरण से मुक्त होना है।
9. जब तक आप यह सोचते है कि आप जैसे है, उसके लिए कोई दूसरा जिम्मेदार है, तब तक आप वैसे नहीं बन सकते जैसा आप बनना चाहते हैं।
10. यदि आपकी सारी ऊर्जा एक दिशा में केंद्रित हैं, तो ज्ञान बहुत दूर नहीं है. आखिरकार, जो आप खोज रहे होते हैं वह पहले से ही आपके भीतर है।
