गंजी हो रही खोपड़ी पर भी उग जाएंगे बाल, बस ऐसे करें मेथी दाने का इस्तेमाल, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

Fenugreek Seeds For Hair Growth: लंबे, घने और काले बालों के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। खासतौर से महिलाएं बाजार में मिलने वाले हर प्रोडक्ट पर भरोसा कर लेती हैं, लेकिन उनमें कैमिकल भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दादी-नानी का बताया एक घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं, जिससे आपके बाल दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे।

Fenugreek Seeds For Hair Growth: लंबे, घने और काले बाल भी भला किसे नहीं पसंद। लेकिन आजकर धूप, धूल और खराब लाइफस्टाइल सबसे पहले हमारे बाल ही छीन रही है। ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले तेल, शैंपू और शिरम का सहारा लेते हैं। हालांकि, ये प्रोडक्ट्स भी लंबे समय तक साथ नहीं देते और इनमें मौजूद कैमिकल भी आपके लिए नुकसान दायक है। ऐसे में आपको घरेलू उपाय की तरफ देखना चाहिए। पूराने समय में दादी-नानी के बाल बेहद खूबसूरत होते थे, इसका कारण था कि तब वो सिर्फ घरेलू उपाय पर भरोसा करती थीं। आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके झड़ते बाल वापस आने लगेंगे। इतना ही नहीं, बाल मोटे और घने भी होंगे। इस उपाय को आजमाने के लिए आपको बस अपनी रसोई से कुछ चीजें निकालनी हैं।

Fenugreek Seeds For Hair Growth In Hindi

मेथी दाने का पानी बनाने की सामग्री-

पानी- 2 चम्मच

मेथी दाना- 2 चम्मच

कड़ी पत्ता- 1 कटोरी

एलोवेरा- 1 कटोरी कटा हुआ

ऐसे बनाएं मेथा दाने का पानी-

मेथी दाने का पानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है और उसमें 2 गिलास पानी डालकर गैस पर मीडियम फ्लेम में गर्म कर लेना है। इसके बाद पानी में मेथी दाना, कड़ी पत्ता और एलोवेरा जानकर अच्छे से पका लेना है। आप सभी चीजों को पानी में तबतक पकाएं जबतक पैन में रखा पानी आधा न हो जाए। अब इस पानी को एक बाउल में छान लें और कटोरी में रखकर नॉर्मल टेम्प्रेचर में आने दें। आपका मेथी दाना पानी तैयार है।

End of Feed