लाइफस्टाइल

बेजान बालों से हफ्ते भर में मिलेगा छुटकारा, बस इस तरह करें अंडे का इस्तेमाल, लहराने लगेगी जुल्फें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 28, 2024, 02:22 PM IST

धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह बाल बेजान और रूखे दिखते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप घर पर अंडे का ये हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। यहां जानें हेयर मास्क तैयार करने का सही तरीका।

Image

Egg Hair Mask For Frizzy Hair

काले, लंबे और घने बालों की ख्वाहिश भला किसे नहीं होती है। हर लड़की चाहती है कि उनके बाल हमेशा शाइन करे और लंबे हो, लेकिन धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह से बाल बेजान हो जाते हैं। इसके अलावा ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से भी बाल रूखे हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पा सकते हैं। अंडे का हेयर मास्क इस्तेमाल करने से आपको रूखे और बेजान बालों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में जानिए इस हेयर मास्क को तैयार करने का तरीका।

Egg Hair Mask For Frizzy Hair

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है, जो बालों को जरूरी पोषण देने का काम करता है। अंडे को बालों पर लगाने से हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है। साथ ही बाल मजबूत और सिल्की होते हैं। इसका हेयर मास्क तैयार करने के लिए एक अंडा लें और उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच शहद मिलाएं। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक हेयर मास्क तैयार कर लें और फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। 20 से 30 मिनट बाद इसे धो लें। इससे रूखापन दूर होगा और बालों में शाइन आएगी।

अंडा और दही मास्क

अंडे और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए आधा कटोरी दही में एक अंडा,एक चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा करने से बालों में चमक आ जाती है।

अंडा और केला हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए एक अंडा, एक केला, 3 से 4 चम्मच दूध, थोड़ा ऑलिव ऑयल और 2 चम्मच शहद मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। 25 मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में रिजल्ट देखने को मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article