Mukesh Ambani Quotes For Success: मुकेश अंबानी किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वो रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल, 1957 को यमन के अदन में हुआ था। बाद में वे भारत आ गए और मुंबई में उनका पालन-पोषण हुआ। मुकेश अंबानी को दूरदर्शी व्यवसायी माना जाता है। सफल बिजनेसमैन होने के साथ साथ वो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वो अपनी बातों से अक्सर युवाओं में नया जोश भरते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं। जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।
Motivational Quotes of Mukesh Ambani to Get Success in life
1. मैं भरोसा करता हूं कि टेक्नोलॉजी मानव जाति को आकर देती है।
2. आशावाद की धुन के साथ अपने दिमाग को भरें।
3. कठिन समय आपके धैर्य की परीक्षा लेता है। अपने धैर्य को कभी कमज़ोर ना होने देना।
4. रिश्ते और विश्वास - यह जीवन का आधार है।
5. किसी असफलता से घबराकर भागने से अच्छा है आत्मविश्लेषण करना।
6. जीवन में कुछ जोखिम उठायें। अकसर जोखिम लेने वाले ही इतिहास बदलते हैं और लाखों लोगों के कल्याण में योगदान करते हैं।
7. कठिनाइयों से घबराएं नहीं, अपने आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्णय लें और लक्ष्य की तरफ़ बढ़ते जाएं।
8. छोटे-छोटे लक्ष्यों को तय कीजिए और अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से उसे प्राप्त कीजिये। ये छोटे-छोटे लक्ष्य ही आपको बड़े लक्ष्य दिलाएंगे।
9. कठिन समय आपके धैर्य की परीक्षा लेता है अपने धैर्य को कभी कमज़ोर ना होने देना।
10. रातोंरात सफलता नहीं मिलती। आपको समर्पित और एकचित्त होने की ज़रूरत होगी। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।
