सर्दियों में रूखे बाल और सूखे गाल की समस्या है आम, नोट कर लें बेहद आसान समाधान

Beauty Tips for Winters: अगर बालों में रूसी है, बाल झड़ रहे हैं, बालों में रूखापन है, या बालों की जड़ें कमजोर हैं, तब नारियल के तेल में एलोवेरा मिलाकर सिर की मालिश करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। धोने के बाद एलोवेरा जेल के साथ आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं।

सर्दियों से सौंदर्य को बढ़ाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल होता आ रहा है, लेकिन शीत ऋतु में सर्द हवा से त्वचा और बाल दोनों प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्राकृतिक तरीके से एलोवेरा बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।

Dryness in winter

सर्दियों में रूखे बाल और सूखे गाल की समस्या है आम, नोट कर लें बेहद आसान समाधान (Photo: iStock)

आयुर्वेद में एलोवेरा को कुमारिका कहा गया है, यानी वह वनस्पति जो केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि जीवन का पोषण करता है। एलोवेरा पित्त और रक्त दोष शामक होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके उपयोग से त्वचा को शांत महसूस होता है, कोशिकाएं जागृत होती हैं, और बालों को जड़ से पोषण मिलता है।

End of Feed