Nails Care In Winter: सर्दियों में बार बार टूट रहे नाखून, तो इन आसान तरीकों से करें नेल केयर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 12, 2024, 12:56 PM IST

सर्दियों में केवल स्किन, हेयर ही नहीं बल्कि नाखूनों से जुड़ी समस्याएं भी होती है। ऐसे में यहां हम कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे आप नाखूनों की सही देखभाल कर सकते हैं।

सर्दी का मौसम अमुमन हर व्यक्ति को पसंद होता है। लेकिन ये अपने साथ कई तरह की परेशानियां भी लाता है। इस मौसम में स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स खूब होते हैं। इसके अलावा एक और प्रॉब्लम्स से लोग काफी परेशान रहते हैं तो वो है नाखूने के टूटने से। सर्दी के मौसम में लोगों के नाखून बहुत टूटते हैं। सर्दियों में नाखूनों के टूटने की असल वजह है ठंड और शुष्क वातावरण में नमी की कमी का होना। यह सूखापन नाखूनों को कमजोर बना देता है जिससे वो कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आप नाखूनों के टूटने से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप नाखूनों का खास ध्यान रख सकते हैं।

Nails Care In Winter

मॉइस्चराइज का करें इस्तेमाल

सर्दियों में नाखूनों को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में इसे मॉइस्चराइज करने के लिए आप नारियल का तेल, जैतून का तेल या विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने से पहले इसे नाखूनों पर लगाकर सोएं।

End of Feed