दिनभर भूख नहीं सताएगी! रमजान में खाएं ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें

रमजान के महीने में पूरे दिन रोजा रखने के कारण शरीर को सही पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में सुहूर और इफ्तार के समय संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना बहुत जरूरी होता है। फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर चीजें ऊर्जा बनाए रखने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती हैं।

रमजान का पाक महीना चल रहा है, रमजान के महीने में रोजा रखने का खास महत्व होता है। रमजान के रोजे में सुबह सूरज उगने से पहले और सूरज के बाद तक बिना खाए-पिएं रहना होता है। ऐसे में रोजा शुरू से पहले और रोजा खत्म होने के बाद कुछ ऐसा खाना जरूरी है, जिससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहे। ऐसे में यहां देखें रमजान स्पेशल न्यूट्रिशन गाइड जिसे, फॉलो कर आप इस रमजान बहुत फ्रेश और एनर्जेटिक महसुस करेंगे।

Ramadan Nutrition Guide

ओट्स: धीरे-धीरे ऊर्जा देने वाला नाश्ता

ओट्स सुबह के नाश्ते के लिए बहुत अच्छा विकल्प माने जाते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। आप ओट्स को दूध के साथ दलिया बनाकर खा सकते हैं या दही, चिया सीड्स और फलों के साथ रात भर भिगोकर भी खा सकते हैं।

End of Feed