How To Remove Moles (तिल हटाने के नुस्खे): सुंदर से चमकदार चेहरे पर काले रंग का तिल कभी-कभी हमारे चेहरे की रौनक को दोगुना कर देता है। लेकिन कभी-कभी ये तिल हमारे चेहरे की सुंदरता में धब्बे का काम करते हैं। आपने कई बार अपने आस-पास बहुत से लोगों के चेहरे पर तिल को देखा होगा। होंठ के पास और गाल पर दिखने वाले तिल की तारीफ तो अक्सर लोगों को आपने करते हुए सुना होगा। लेकिन चेहरे पर एक या दो तिल हों तब तो ठीक है, लेकिन तब क्या जब चेहरे पर तिलों की भरमार हो। बहुत ज्यादा तिल होने से चेहरा और भद्दा दिखाई देने लगता है। यदि आप भी अपने शरीर पर बहुत अधिक तिलों से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
How To Remove Moles : तिल हटाने के नुस्खे
तिल हटाने के घरेलू उपाय
1. कैस्टर ऑयल और बेकिंग सोडा
एक चम्मच अरंडी का तेल लेकर उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। इस तरह बने इस पेस्ट को जहां भी तिल हैं रात को सोने से पहले लगा लें। लगातार 8-10 ये प्रयोग करने से आपके तिल धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे।
2. सेब का सिरका
तिल हटाने में सेब का सिरका भी बेहद कारगर साबित होता है। इसके लिए बस आप सेब का सिरका लेकर उसमें रूई का एक टुकड़ा डुबोकर तिल के स्थान पर अच्छे से बांध लें। इस रूई को करीब 5-6 घंटे ऐसे ही बंधा रहने दें। आप देखेंगे सेब के सिरके में पाया जाने वाला एसिड कुछ ही दिन में आपके तिल को गायब कर देगा।
3. अनानास
चेहरे से तिल हटाने के लिए आप अनानास का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आप एक अनानास का छोटा सा टुकड़ा लेकर तिल के ऊपर 5 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज़ करें। इसके बाद इस स्थान को सूखने के लिए खुला छोड़ दें। 30-40 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा लगातार करने से आपका तिल साफ हो जाएगा।
4. लहसुन
लहसुन को काफी गर्म होता है, इसलिए तिल हटाने में लहसुन का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए लहसुन की कलियों को पीसकर उनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को तिल के ऊपर लगाकर ऊपर से पट्टी बांध लें। 5-6घंटे के लिए इसे बांध कर छोड़ दें। 8-10 दिन में आपके तिल गायब हो जाएंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
