एक उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। लेकिन इन दिनों स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल की वजह से उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। फाइन लाइन्स को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ खासा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में फाइन लाइन्स दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो एंटी-एजिंग की तरह काम कर चेहरे से फाइन लाइन्स को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
कैसे बनाएं फेस पैक
फाइन लाइन्स की समस्या को दूर करने के लिए आप एप्पल फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच सेब का गूदा लें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें। अब चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें, फिर इस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। जब यह पैक सूख जाए तब ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी,चावल का आटा, 1 चम्मच शहद, कच्चा दूध और एलोवेरा जेल लें। इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी ले लें। फिर इसमें चावल का आटा मिलाएं। इसके बाद इसमें शहद, कच्चा दूध और एलोवेरा जेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। इससे फाइन लाइन्स की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी।
मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे
मुल्तानी मिट्टी नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। ये पोर्स में जमी गंदगी को बाहर निकालकर पिंपल की समस्या से निजात दिलाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे से झुर्रियों को कम करने, डार्क स्पॉट को हल्का करने और चेहरे पर निखार लाने में मददगार साबित होते हैं।
