बदलते मौसम में इस तरह हाथों का रखें ध्यान, ऊंगलियां ना ड्राई होंगी न फटेंगी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 3, 2025, 11:26 AM IST

बदलते मौसम में ऊंगलियों का फटना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी ऊंगलियों से छुटकारा पा सकते हैं।

बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इन दिनों मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है जिसका असर हमारी स्किन पर भी पड़ रहा है। स्किन ड्राई होकर फट रही है। खासकर हाथों की त्वचा के साथ इस तरह की समस्या हो रही है। ऊंगलियां ड्राई होकर फट रही है। इसकी असल वजह है मौसम में बदलाव और डिटर्जेंट का ज्यादा इस्तेमाल। ऊंगलियों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं देखने को मिल रहा। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप होथों की रूखी त्वचा को मुलायम बना सकते हैं।

How to remove dryness from finger

ऊंगलियों की ड्राईनेस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

नारियल तेल

स्किन को मॉइस्चराइज करने में नारियल तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मॉइस्चराइजिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाने में सहायक है। इसके लिए इसे रोज रात को सोने से पहले हल्का गुनगुना करके हाथों पर लगाएं।

End of Feed