Lip Gloss: सॉफ्ट और ग्लॉसी होंठों की है ख्वाहिश, तो घर पर तैयार करें लिप ग्लॉस

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 17, 2023, 02:41 PM IST

होंठ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अगर ये रूख-सूखे होकर फटने लगे तो ये खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करेंगे। ऐसे में होंठों का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।

Lip Gloss: बदलते मौसम के साथ स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। सबसे ज्यादा परेशान करता है होंठों का फटना। होंठ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अगर ये रूख-सूखे होकर फटने लगे तो ये खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करेंगे। ऐसे में होंठों का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। होंठों की देखभाल के लिए लोग अक्सर मार्केट में मिलने वाले लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके इस्तेमाल से भी कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको घर पर लिप ग्लॉस बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप रूखे-सूखे होंठों से छुटकारा पा सकते हैं।

Untitled design (2)

सॉफ्ट और ग्लॉसी होंठों के लिए लिप ग्लॉस (Source:istock)

घर पर लिप ग्लॉस बनाने के लिए जरूरी सामान

लिक्विड लेसिथिन - 2 ग्राम

मोम - 1.5 ग्राम

अरंडी का तेल - 8 ग्राम

जैतून का तेल - 5 ग्राम

नारियल का तेल - 3 ग्राम

विटामिन ई तेल - 0.5 ग्राम

कलर पिगमेंट पाउडर

मीका पाउडर

ऐसे तैयार करें लिप ग्लॉस

घर पर लिप ग्लॉस तैयार करने के लिए एक कंटेनर में अरंडी का तेल, जैतून का तेल और मोम डाल लें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें और फिर इसे गर्म करें। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें लिक्विड लेसिथिन डाल कर मिलाएं। अब इसमें विटामिन ई और नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। इसके बाद इसके अच्छी तरह मिक्सर करें और फिर इसमें पिगमेंट पाउडर और मीका पाउडर मिलाएं। जब ये सभी गर्म हो जाएं तो इसे नॉर्मल टेंपरेचर तक ठंडा के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इस लिप ग्लॉस को कंटेनर या ट्यूब में स्टोर कर लें और फिर इसका इस्तेमाल करें।

End of Feed