How To Make Sunscreen At Home (घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं): गर्मियों का मौसम चल रहा है, और इस चुभती जलती गर्मी वाले मौसम में त्वचा का हाल बेहाल हो ही जाता है। ऐसे में गर्मियों के इस सीजन में तेज धूप से अपनी त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग जरूरी होता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली सनस्क्रीन लोशन पूरी तरह से केमिकल फ्री हो ये जरूरी नहीं है, ऐसे में आप घर पर ही बनी हुई सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें तो स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा हो सकता है। ये वाली सनस्क्रीन किफायती और असरदार हो सकती है, जो मार्केट में मिलने वाले सनस्क्रीन की छुट्टी कर सकती है।ऐसे में यहां देखें कि आप घर पर नेचुरल हीट प्रोटेक्शन वाली सनस्क्रीन कैसे बना सकते हैं।
How To Make Sunscreen At Home, Ghar par sunscreen kaise banaye
सनस्क्रीन बनाने का सामान, Ingredients for Homemade Sunscreen
- नारियल तेल (Coconut Oil) – 2 चम्मच
- शिया बटर (Shea Butter) – 1 चम्मच
- जिंक ऑक्साइड पाउडर (Zinc Oxide Powder) – 2 चम्मच (SPF बढ़ाने के लिए)
- विटामिन ई कैप्सूल (Vitamin E Capsule) – 1
- एसेंशियल ऑयल (जैसे लैवेंडर या गुलाब) – 5-6 बूंदें
सनस्क्रीन बनाने की विधि ,How to Make Sunscreen at Home
सबसे पहले आपको घर पर शानदार और असरदार सनस्क्रीन बनाने के लिए एक बाउल में नारियल तेल और शिया बटर लेना है। और फिर इसे डबल बॉयलर विधि से पिघला लेना है। उसके बाद आपको इसमें जिंक ऑक्साइड पाउडर मिलाना होगा। हालांकि ध्यान रखें कि जिंक ऑक्साइड नैनो-पार्टिकल्स वाला न हो, वरना यह त्वचा में अबसॉर्ब हो जाएगा। फिर इसके बाद आपको मिश्रण को ठंडा होने देना है और बाद में इसमें विटामिन ई ऑयल और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला लेनी है। और बस आपका सनस्क्रीन तैयार है, इसे आपको किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लेना है।
कैसे करें इस्तेमाल, How To Use Sunscreen
सनस्क्रीन का इस्तेमाल तब ही असरदार रहेगा जब आप इसको सही ढंग से लगाएंगे। तो बता दें कि, आपको धूप में निकलने से 15-20 मिनट पहले इस सनस्क्रीन को चेहरे और शरीर पर लगाना है। और अगर आप लंबे समय के लिए बाहर रह रहे हैं, तो रिपीट भी कर सकते हैं। हालांकि आज कल की लाइफस्टाइल के हिसाब से आपको इनडोर जगहों पर भी सनस्क्रीन लगाए रखना चाहिए।
नोट - बता दें कि ये वाला सनस्क्रीन SPF 15-20 तक का प्रोटेक्शन देता है। अगर आप इससे ज्यादा SPF वाला सनस्क्रीन यूज करते हैं, तो बाजार वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ साथ अगर आप ऊपर बताई गई किसी चीज से एलर्जिक हैं, तो पहले ही पैच टेस्ट कर लें।
