बैसाखी पर क्या बनता है, मेहमानों को करना है इंप्रेस, तो बैसाखी पर ट्राई करें ये ट्रेडिशनल मेन्यू

बैसाखी का त्योहार आने वाला है, ऐसे में इस खास दिन पर अगर आप भी अपने घर जश्न की दावत रख रहे हैं। तो बैसाखी का ये ट्रेडिशनल फूड मेन्यू ट्राई कर सकते हैं।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 10 2026, 17:28 IST
बैसाखी पर क्या बनता हैImage Credit : Canva01 / 07

बैसाखी पर क्या बनता है

बैसाखी के खास मौके पर घर में खुशियों के साथ स्वादिष्ट पकवानों की भी धूम रहती है। इस साल बैसाखी 14 अप्रैल को मनाई जाएगी, अगर आप मेहमानों को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो इस बार पारंपरिक पंजाबी व्यंजनों से सजा मेन्यू ट्राई करें, जो त्योहार का मजा दोगुना कर देगा।

सरसों का सागImage Credit : Canva02 / 07

सरसों का साग

सरसों का साग और मक्की की रोटी तो बैसाखी पर बनती ही है। ट्रेडिशनल खाना खाना है तो आपको बैसाखी पर सरसों का साग जरूर बनाना चाहिए।

मीठे चावलImage Credit : Canva03 / 07

मीठे चावल

बैसाखी पर मीठे चावल बनते ही हैं। अगर आपको भी कुछ मीठा खाना है तो आपको मीठे चावल या फिर केसरी चावल बनाने चाहिए।

छोले भटूरेImage Credit : Canva04 / 07

छोले भटूरे

पंजाबियों के त्यौहार बैसाखी पर छोले भटूरे बनाने का भी अलग ही आनंद है। मेहमानों को कुछ स्वादिष्ट खिलाना है, तो जरूर ट्राई करें।

कड़ा प्रसादImage Credit : Canva05 / 07

कड़ा प्रसाद

कड़ा प्रसाद भी बैसाखी पर बनाया जाता है। आटे का ये हलवा बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसे आप भी बनाएं।

कढ़ी पकौड़ाImage Credit : Canva06 / 07

कढ़ी पकौड़ा

कढ़ी पकौड़ा भी बैसाखी पर बनाकर खाया जाता है। बेसन की कढ़ी उसके साथ पकौड़ा आप चावल या रोटी, नान के साथ खा सकते हैं।

खीरImage Credit : Canva07 / 07

खीर

बैसाखी के त्यौहार पर कुछ मीठा बनाना है, तो स्वादिष्ट सी खीर भी बना सकते हैं। आप साबूदाना या चावल किसी की भी खीर बना सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!