कमर से भी लंबे होंगे बाल, घर पर तैयार करिए इन 4 तरीके से शैंपू

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 17, 2024, 09:45 AM IST

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बालों की देखभाल के लिए ओनियन शैंपू का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद साबित होता है। यहां जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

लंबे और घने बालों की ख्वाहिश भला किसे नहीं होगी। लेकिन बदलते मौसम और खराब लाइफस्टाइल की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। इन दिनों अमुमन लोग हेयरफॉल की समस्या से परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स और शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होने की वजह से ये बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप बालों की देखभाल के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। जर्नल ऑफ ड्रग डिलीवरी एंड थेरेप्यूटिक्स में प्रकाशित 2018 के एक अध्ययन में ये बात सामने आई थी कि बालों की ग्रोथ के लिए प्याज बेहद फायदेमंद माना जाता है। घर पर इसका शैंपू तैयार कर आप बालों को कमर से भी लंबा बना सकती हैं।

onion shampoo for hair growth

ओनियन शैंपू कैसे बनाएं

प्याज का शैंपू तैयार करने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम प्याज को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे अच्छी तरह पीस लें। फिर इसके रस को छान लें। अब प्याज के अर्क में नारियल, अरंडी और नीलगिरी के तेल मिलाकर शैंपू तैयार कर लें। अब इसे बालों पर अप्लाई करें।

End of Feed