How To Make Momos (घर पर मोमोज कैसे बनाएं): बच्चों के लिए तो शाम के स्नैक्स के तौर पर कोई बहुत ही टेस्टी डिश बनाने का मन है। तो घर पर ही आप अपनी क्रेविंग शांत करने के लिए टेस्टी से मोमोज बनाकर खा सकते हैं। चाइनीज़ के शौकीन हैं, तो फिर तो आपको जरूर ही एक बार स्ट्रीट स्टाइल वाले मोमोज बनाकर खाने चाहिए। सॉफ्ट और स्वाद से भरपूर मोमोज बनाने के लिए आप ये वाली रेसिपी फॉलो कर सकते हैं। देखें घर पर होममेड मोमोज और उसकी चटनी कैसे बनाएं।
How to make Momos at home, Ghar par Momos kaise banaye recipe
Momos Ingredients In Hindi, मोमोज बनाने की सामग्री
2 कटोरी मैदा
1 बारीक कटी हुई प्याज़
6-7 लहसुन की कलियां
1/2 बारीक कटी हुई पत्तागोभी
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
1 टेबलस्पून तेल
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ धनिया
स्वादानुसार नमक
How To Make Momos At Home, मोमोज बनाने की विधि
शानदार मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में मैदा लेकर उसमें थोड़ा सा नमक और पानी डालकर अच्छे से गूंथ लेना होगा और अच्छे से ढककर रख देना होगा। मोमोज की स्टफिंग के लिए कटोरी में सबसे पहले पत्तागोभी, पनीर, प्याज, लहसुन, हरा धनिया सभी को अच्छे से काटकर मिक्स कर लें। अब आपको इसी में तेल, काली मिर्च पाउडर, नमक मिलाकर आपको थोड़ी देर के लिए रख देना है। अब आपको सेट किए हुए मैदा की गोल गोल लोई बनाकर उससे पतली पूरी बेल लेनी हैं। और फिर उसमें बीच में स्टफिंग एड कर लेनी है। और अच्छे से प्लीट्स जैसे उसको फोल्ड कर देना है, और फिर इन मोमोज को स्टीम वाले बर्तन में अच्छे से सेट कर देना है। धीमी आंच पर पर आपको इन्हें करीब 10 मिनट के लिए स्टीम करना होगा। और बस शानदार मोमोज तैयार हैं इसे आप मेयोनीज या लाल चटनी संग एकदम गर्मागर्म सर्व करें।
