Ratan Tata Motivational Quotes: रतन टाटा, भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक हैं। वो अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं। 28 दिसंबर 1937 को जन्में रतन टाटा, टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत कर कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है। इसके अलावा रतन टाटा को उनके अनमोल विचारों के लिए भी जाना जाता है। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने नई ऊंचाईयों को हासिल किया है। रतन टाटा के आदर्श, विचार, सिद्धांत सभी आज कल के युवाओं को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
Ratan Tata Motivational Quote in Hindi
1. 'अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं तो उन पत्थरों का उपयोग अपना महल बनाने में कर लें।
2. 'टीवी का जीवन असली नहीं होता और जिंदगी टीवी सीरियल की तरह नहीं होती. असल जीवन में सिर्फ और सिर्फ काम होता है।'
3. 'अगर आप तेज चलना चाहते हैं, तो अकेले चलिए, लेकिन अगर आप दूर तक जाना चाहते हैं, तो साथ साथ चलें।'
4. 'आपको अभी अपने शिक्षक सख्त और डरावने लगते होंगे, क्योंकि आपका अब तक बॉस नाम के प्राणी से पाला नहीं पड़ा है।'
5. 'हर व्यक्ति में कुछ विशेष प्रतिभाएं होती हैं, इसलिए सफलता पाने के लिए अपने गुणों की पहचान करनी चाहिए।'
6. 'हम सभी के पास समान प्रतिभा नहीं है, लेकिन हम सब के पास समान अवसर हैं, अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए।'
7. 'आप हमेशा जिस चीज को सही मानते हैं, उसके साथ डटकर खड़े रहे और जहां तक संभव हो, निष्पक्ष बने रहें।'
8. 'मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता. मैं निर्णय लेता हूं और फिर उसे सही साबित कर देता हूं।'
9. 'दूसरों की नकल करने वाला व्यक्ति कुछ समय के लिए आगे तो बढ़ सकता है लेकिन बहुत आगे नहीं जा पाता।'
10. 'हम सभी एक इंसान हैं न कि मशीन, इसलिए अपने जीवन में आनंद लाएं, गंभीरता नहीं।'
