Masala Chai Receipe: घर पर झटपट तैयार करें मसाला चाय, इन मसालों का करें इस्तेमाल, दोगुना हो जाएगा बारिश का मजा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 5, 2024, 11:48 AM IST

Masala Chai Receipe: मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है। बदलते मौसम के साथ लोगों को चाय पकौड़े की तलब होती है। लेकिन इस मौसम में लोगों को सर्दी-जुकाम का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में मसाला चाय आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है। ऐसे में जानिए मसाला चाय बनाने की रेसिपी।

Masala Chai Receipe: बारिश के मौसम में टी-लवर्स को चाय की तलब खूब होती है। कुछ चाय के दीवाने ऐसे होते हैं जो हर घंटे चाय पी सकते हैं। हमारे देश में कई प्रकार की चाय बनाई जाती है। इन्हीं में से एक है मसाला चाय। मसाला चाय पीने में तो स्वादिष्ट लगती है, साथ ही साथ ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। मसाला चाय जुकाम, खांसी और सर्दी से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होती है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। ऐसे में आज हम आपको मसाला चाय की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे घर पर आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Masala Chai Receipe

चाय का मसाला बनाने की सामग्री-

1/2 कटोरी सूखा अदरक (सौंठ)

5-6 दालचीनी के टुकड़े

1 टेबलस्पून छोटी इलायची

1 बड़ी इलायची

1 टेबलस्पून लौंग

1/2 टेबलस्पून काली मिर्च

चुटकीभर जायफल पाउडर

1/2 टीस्पून सौंफ

चाय का मसाला तैयार करने की विधि

चाय का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सूखी हुई अदरक को मिक्सर में पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद एक पैन पैन में लौंग, काली मिर्च, इलायची और दालचीनी डालें और मीडियम आंच पर इसे भूनें। मसाले को भूनकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इन मसालोंक को मिक्सर में पीसरकर पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में अदरक और जायफल का पाउडर मिलाएं। आपका चाय का मसाला बनकर तैयार है।

End of Feed