लाइफस्टाइल

Mosquito Repellent Plants: मच्छरों का बढ़ गया है आतंक, तो घर की बालकनी में लगाएं ये पौधे, मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 5, 2024, 10:34 AM IST

Mosquito Repellent Plants: मानसून के दस्तक के साथ ही मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी इनसे निजात नहीं मिल पाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मच्छरों के प्रकोप से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Mosquito Repellent Plants

Mosquito Repellent Plants: बारिश शुरू होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। शाम होने के साथ ही मच्छरों की फौज घर पर कब्जा जमा लेती है। मच्छरों के आतंक से इस वक्त हर कोई परेशान है। ये गंदे पानी, नाले और भी की गंदी जगहों से आ जाते हैं। इनके काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इनमें कॉइल, मच्छर बत्ती और अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शामिल है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मच्छरों के आतंक से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बालकनी में लगाकर आप मच्छरों के आतंक से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये पौधे

लेमनग्रास

अगर आप मच्छरों के आतंक से परेशान हैं तो घर में लेमनग्रास का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे की गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। लेमन ग्रास पौधे की गंध से मच्छर परेशान होते हैं और बेचैन होकर भाग जाते हैं। ऐसे में इस पौधे को घर की बालकनी में लगाकर आप मच्छरों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं।

पुदीना

मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए आप पुदीना का पौधा भी लगा सकते हैं। बालकनी में पुदीने का पौधा लगाने से मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है। एक स्टडी में पुदीने का तेल या मिनट एक्सट्रैक्ट किसी भी अन्य कीटनाशक जितना प्रभावी पाया गया है।

रोजमेरी

रोजनेरी को नेचुरल मॉस्किटो रेपेलेंट्स माना जाता है। इसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती है। घर की बालकनी में इसका पौधा लगाने से सारे मच्छर भाग जाएंगे।

लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू काफी अच्छी होती है, लेकिन मच्छरों को इसकी खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में मच्छरों से निजात पाने के लिए आप घर की बालकनी में लैवेंडर का पौधा लगा सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article