Best to worst Indian food: टेस्ट एटलस ने अपनी बेस्ट और बेस्ट और वर्स्ट इंडियन डिशेज की लिस्ट जारी की है। लेकिन इस लिस्ट में शामिल फूड्स के नाम ने सभी को चौंका दिया है। इस लिस्ट की चर्चा इस बात बेस्ट फूड्स को लेकर कम हो रही है, वहीं इसकी चर्चा वर्स्ट फूड को लेकर ज्यादा हो रही है। इस लिस्ट में पिछले साल की तरह आलू बैंगन को फिर से Worst Food की लिस्ट में ही जगह मिल पाई है।
बेस्ट इंडियन फूड की लिस्ट(List of Best Indian Food)
भारत के बेस्ट फूड्स की बात करें तो इसमें पहला नंबर मैंगो लस्सी को मिला है। जी हां हम सभी की पसंदीदा मैंगो लस्सी इस साल Taste Atlas की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर 'मसाला चाय' ने अपना कब्जा जमाया है। तीसरे नंबर पर 'बटर गार्लिक नान' तो चौथे स्थान पर अमृतसरी कुल्चा लिस्ट में शामिल है।
