Eggless Mango Cake Recipe: बिना अंडा डाले घर पर बनाएं रुई जैसा नरम मैंगो केक, यहां से नोट करें केक की आसान रेसिपी

Eggless Mango Cake Recipe (एगलेस मैंगो केक रेसिपी): गर्मियों के मौसम में आम तो हर किसी को पसंद आता है और आम से बना केक मिल जाए तो क्या ही बात होगी। अगर आप घर पर बिना अंडे वाला मैंगो केक बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी देख सकते हैं।

Eggless Mango Cake Recipe: गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा बाजार में आम ही दिखता है। आम भला किसे नहीं पसंद। आम की आइसक्रीम हो या जूस, ये मीठा फल तो हर किसी की जान है। खासतौर से गर्मियों में अगर किसी का बर्थडे आए तो लोग केक भी आम वाला ही खरीदते हैं। हालांकि, आप चाहें को आम वाला केक घर पर ही बना सकते हैं। इसे घर पर बनाना काफी आसान है। इसमें आपको अंडा भी डालने की जरूरत नहीं है। यहां से आप एगलेस मैंगो केक की रेसिपी देख सकते हैं-

eggless mango cake recipe in hindi

मैंगो केक बनाने की सामग्री-

2 कप मैदा

2 आम

1 टेबल स्पून बेकिंग पाउडर

1 टी स्पून बेकिंग सोडा

मक्खन

2 टेबल स्पून तेल

1 टेबल स्पून दही

1 कप चीनी

एक चुटकी नमक

वेनिला एसेंस की कुछ बूंदें

व्हीप्ड क्रीम

मैंगो केक बनाने की विधि-

एक आम को काट कर उसकी प्यूरी बना लें। मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और एक चुटकी नमक मिलाएं। एक तरफ रख दें। तेल, मक्खन, चीनी, दही और आम की प्यूरी को मिला लें। चीनी पूरी तरह से घुलने तक अच्छी तरह से फेंटें। आटे के मिश्रण को छलनी से छान लें और गीली सामग्री (मैंगो प्यूरी मिश्रण) में मिला दें। एक स्मूद स्थिरता मिलने तक अच्छी तरह मिलाएं। दूसरे आम से आम के टुकड़े डालें। ओवन को प्री-हीट करें और 180 डिग्री पर लगभग 30 मिनट तक बेक करें। व्हीप्ड क्रीम और आम के स्लाइस से गार्निश करें। आपका मैंगो केक तैयार है।

End of Feed