लाइफस्टाइल

दुकान पर काजू लेते वक्त ये गलती न करें, जान लें Kaju के पैकेट पर लिखे नंबर का मतलब, हमेशा बचेंगे पैसे

काजू खरीदते समय W180, W240 जैसे ग्रेड्स उसके साइज और कीमत बताते हैं। देखें इन ग्रेड्स का मतलब क्या है, और कैसे सही ग्रेड चुनकर आप बेहतर क्वालिटी पा सकते हैं। और पैसे भी बचा सकते हैं।

Image

Which Grades Kaju is best

काजू खरीदते समय अक्सर लोग सिर्फ कीमत या दिखावट देखकर फैसला कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Kaju पर लिखे W180, W240.. जैसे नंबर ही उसकी असली पहचान होते हैं? यही नंबर बताते हैं कि काजू का साइज, क्वालिटी और कीमत कैसी होगी। ज्यादातर लोग इन ग्रेड्स का मतलब नहीं समझते और कई बार ज्यादा पैसे देकर भी सही काजू नहीं खरीद पाते। अगर आप भी बाजार से काजू लेते समय कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। सही ग्रेड समझकर आप न सिर्फ बेहतर क्वालिटी का काजू खरीद सकते हैं, बल्कि अपने पैसे भी बचा सकते हैं। यहां एकदम ही आसान भाषा में समझें काजू की इन ग्रेड्स का सही मतलब और सबसे सस्ती तो बेस्ट काजू कौन सी होती है।

काजू के ग्रेड क्या होते हैं?

काजू के पैकेट पर लिखे W180, W240, W320 जैसे नंबर दरअसल उसके ग्रेड को दर्शाते हैं। इसमें “W” का मतलब होता है White Whole, यानी पूरा और सफेद काजू। इसके बाद जो नंबर लिखा होता है, वह बताता है कि 1 पाउंड (लगभग 454 ग्राम) में कितने काजू हैं। आम भाषा में अगर समझें तो, जितना छोटा नंबर होगा, काजू उतना बड़ा और महंगा होगा। वहीं जितना बड़ा नंबर होगा, काजू उतना छोटा और सस्ता होगा।

W180 – सबसे बड़ा और प्रीमियम

W180 ग्रेड के काजू सबसे बड़े साइज के होते हैं। एक पाउंड में लगभग 180 काजू आते हैं। इस वैरायटी के काजू दिखने में मोटे और आकर्षक होते हैं। वहीं इनका स्वाद और क्वालिटी भी बेहतरीन होती है। W180 ग्रेड वाले काजू कीमत में सबसे ज्यादा होते हैं।

W240 – बैलेंस्ड और पॉपुलर

इस ग्रेड के काजू साइज और कीमत दोनों के बीच ही अच्छा संतुलन देते हैं। W240 ग्रेड के काजू की क्वालिटी भी बहुत ही बढ़िया होती है और इनका साइज भी एकदम अच्छा होता होता है। इनकी कीमत W180 ग्रेड वाले काजू से कम होती है। इस ग्रेड के काजू मार्केट में सबसे ज्यादा बिकते हैं।

Best Types of Cashew in India

Best Types of Cashew in India

W320 – रोजमर्रा के लिए बेस्ट

इस ग्रेड वाले काजू सबसे कॉमन और किफायती माने जाते हैं। अगर आपको रोजमर्रा के यूज के लिए एकदम ही किफायती कीमत वाले काजू चाहिए। तो फिर आप ये वाला ग्रेड खरीद सकते हैं। इस ग्रेड वाले काजू की साइज मीडियम होती है और स्वाद भी अच्छा होता है।

W450 – बजट फ्रेंडली

ये वाली ग्रेड के काजू साइज में सबसे ज्यादा छोटे होते हैं और इनकी कीमत भी सबसे कम होती है। अगर आपको मिठाई या फिर कुकिंग में काजू का इस्तेमाल करना है। तो फिर आप ये वाला काजू ही इस्तेमाल करें।

काजू खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • काजू का रंग हल्का क्रीम या सफेद होना चाहिए
  • नमी या बदबू नहीं होनी चाहिए
  • टूटे हुए काजू से बचें (Whole लें)
  • एयरटाइट पैकिंग में ही खरीदें

जरूर ही अगली बार अगर आप भी काजू खरीदने जाएं, तो पैकेट पर लिखी हुई ग्रेड्स को ध्यान से चेक करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article