अब बदलते मौसम में भी सिल्की और शाइनी बने रहेंगे बाल, घर पर बने कंडीशनर का करें इस्तेमाल, जानें बनाने का आसान तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 28, 2025, 11:21 AM IST

बालों को सिल्की बनाने के लिए लोग शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। ये बालों से गंदगी निकालने के साथ साथ इसे स्मूद बनाता है। लेकिन इसके बाद हेयर कंडीशनर लगाना भी बेहद जरूरी होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर हेयर कंडीशनर कैसे तैयार कर सकते हैं।

बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए इन्हें समय समय पर वॉश करना और इसके बाद हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। आजकल बाजार में कई तरह के हेयर कंडीशनर उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें केमिकल की मात्रा भी होती है जो बालों को डैमेज कर सकती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू चीजों से घर पर ही हेयर कंडीशनर तैयार कर सकती हैं। आज यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो कंडीशनर की जगह ही काम करते हैं। इन चीजों का इस्तेमाल कर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं।

How to Make Homemade hair conditioner

दही और शहद कंडीशनर

दही और शहद का हेयर कंडीशनर तैयार करने के लिए ½ कप ताजा दही, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें। फिर इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें और बालों पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें। ये कंडीशनर बालों को मुलायम और मॉइश्चराइज करता है।

End of Feed