Gulzar Shayari on One Sided Love in Hindi: गुलज़ार ने प्यार की विभिन्न भावनाओं और बारीकियों को अपने अनूठे तरीके से कैद किया है। कई बार प्रेम अधूरा रह जाता है। वजह अपनी भावनाओं का इजहार सही से न कर पाना। इसी सही से कहने की कोशिश को गुलजार की शायरी आसानी से अपने मुकाम पर पहुंचा सकती है। गुलजार ने प्रेम की हर विधा पर अपनी कलम चलाई है। बात मोहब्बत की हो या फिर मोहब्बत में रुसवाई की, बात इश्क की हो या फिर एक तरफा प्यार की..गुलजॉार ने हर भाव को बड़े करीने से कागज़ पर उतारा है। आइए पढ़ते हैं इश्क की चाशनी में डूबे गुलजार के कुछ चुनिंदा शेर:
One Sided Love Shayari 2 Line | Heart Touching गुलजार की शायरी | Gulzar Shayari on Love
1. कयामत तक याद करोगे
किसी ने दिल लगाया था,
एक होने की उम्मीद भी न थी
फिर भी पागलों की तरह चाहा था।
2. किसी को न पाने से जिंदगी खत्म नहीं होती,
लेकिन किसी को पाकर खो देने से कुछ बाकी भी नहीं रहता
3. जब भी दिल तुझको याद करता है,
तू मेरे जिस्म से गुजरता है,
आंखों में क्यों रखा हुआ है
तू सांस में क्यों रुका हुआ है।
4. बहुत दिन हो गए देखा नहीं न खत मिला कोई,
बहुत दिन हो गए सच्ची,
तेरी आवाज की बौछार में भीगा नहीं हूं मैं।
5. ये माना इस दौरान कुछ साल बीत गए हैं,
फिर भी आंखों में तुम्हारा चेहरा समाए हुए हैं,
किताबों पर धूल जम जाने से कहानी कहां बदलती है।
6. इक जरा चेहरा उधर कीजिए इनायत होगी,
आप को देख कर बड़ी देर से मेरी सांसें रुकी हैं।
7. बिना तेरे रातें क्यों लंबी लगती हैं,
कभी तेरा गुस्सा, कभी तेरी बातें,
क्यों अच्छी लगती हैं।
8. मुस्कुराना ,सहते जाना , चाहने की रस्म है
ना लहू ना कोई आँसू इश्क़ ऐसा ज़ख्म है..
9. ना कम होगा ना कभी खत्म होगा
ये प्यार हर पल होगा
और सिर्फ तुमसे ही होगा।
10. मुझे पाने के लिए तुम्हे
दुनिया से किनारा करना होगा।
11. बहुत अंदर तक जला देती हैं,
वो शिकायते जो बया नहीं होती।
12. महफ़िल में गले मिलकर वह धीरे से कह गए,
यह दुनिया की रस्म है, इसे मुहोब्बत मत समझ लेना
13. तेरे जाने से तो कुछ बदला नहीं,
रात भी आई और चांद भी था, मगर नींद नहीं।
14. तुमसे मिली जो जिंदगी,
हमने अभी बोई नहीं,
तेरे सिवा कोई न था,
तेरे सिवा कोई नहीं।
15. इस दिल में बस कर देखो तो
ये शहर बड़ा पुराना है
हर साँस में कहानी है
हर साँस में अफ़साना है
16. हम समझदार इतने कि उनका झूठ पकड़ लेते हैं
और उनके दीवाने भी इतने कि फिर भी यकीन कर लेते हैं
गुलजार की शायरी में गजब का जादू है। इनमें कम शब्दों में ऐसी सुंदर बात कही गई होती है कि दिल को छू ही लेती है। आप भी अपने दिल का हाल किसी से कहना चाहते हैं तो गुलजार की इन शायरियों की मदद ले सकते हैं।
