लाइफस्टाइल

रमजान में पढ़ें पैगंबर मोहम्मद साहब की 10 अहम हदीस, जिनपर अमल कर दीन और दुनिया में हो जाएंगे कामयाब

Hadees By Prophet Muhammad: इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब अपने अनुयायियों को उनकी जरूरतों के मुताबिक या कोई मसला पेश आने के बाद उनका मार्गदर्शन करते थे, उनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान बताते थे। उनपर अमल कर व्यक्ति एक बेहतर इंसान और नागरिक बन सकता है।

Image

prophet muhammad hadees in hindi

Hadees By Prophet Muhammad: रमजान का पाक महीना दुनियाभर के मुसलमानों के लिए खास है। इस्लाम के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद साहब थे। ऐसी मान्यता है कि इसी महीने में मुहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं। मुसलमान हजरत मोहम्मद साहब की बातों को फॉलो करते हैं, जो उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है। उन्होंने समय-समय पर ऐसी बातें कही जो इंसान और पूरी मानवता के लिए आदर्श बन गई हैं। इस साल रमजान का महीना 28 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक मनाया जाएगा। पूरे महीने मुस्लिम संप्रदाय के लोग रोजा रखेंगे और खुदा की इबादत करेंगे। ऐसे में उन्हें इस पाक महीने में हजरत मोहम्मद साहब की हदीस तो जरूर पढ़नी चाहिए। यहां से आप 10 खास हदीस देख सकते हैं-

Hadith For Ramadan 2025 In Hindi-

1) जो लोग दूसरों पर दया नहीं करते हैं, अल्लाह उनपर दया नहीं करता है।

2) ईश्वर पवित्र है और वह किसी भी चीज़ को स्वीकार नहीं करता जब तक कि वह पवित्र न हो।

3) अच्छे कर्मों का साधन बनना, अच्छे कर्म करने वालों के समान है।

4) जो लोग अल्लाह पर विश्वास करते हैं, उन्हें दयालू होना चाहिए।

5) सबसे बड़े पापों में से एक है किसी को गाली देना या कोसना।

6) बुद्धि और ज्ञान जहाँ मिले उसे ले लें।

7) अपने बच्चों को अच्छा संस्कार देने से बेहतर कोई उपहार नहीं है।

8) धर्म बहुत आसान है इसे बोझ न बनाए।

9) अच्छे कर्मों का साधन बनना, अच्छे कर्म करने वालों के समान है।

10) कार्यों का मूल्यांकन उनके पीछे के इरादे से किया जाता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article