हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए जरूरी है स्किन की सही देखभाल की जाए। स्किन की देखभाल के लिए महिलाएं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कॉफी की मदद से आप ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। कॉफी फेस मास्क को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके आप सर्दियों में भी निखारी त्वचा पा सकती हैं। यहां हम आपको कॉफी फेस मास्क बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें कॉफी फेस मास्क बनाने का सही तरीका।
कैसे बनाएं कॉफी फेस मास्क?
कॉफी फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी लें। अब इसमें एक चम्मच दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को हल्का गाढ़ा बनाएं। अगर पेस्ट ज्यादा पतला होगा तो ये बहने लगेगा।
इस तरह करें इस्तेमाल
सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। अब इस कॉफी मास्क को चेहरे पर अप्लाई करें। फिर इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से सर्दियों में भी त्वचा ग्लो करेगी।
वरदान से कम नहीं कॉफी फेस मास्क
कॉफी फेस मास्क स्किन को डीप क्लीन करने का काम करते हैं। इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा से झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन पर ग्लो आता है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।
