Bihari Style Aam Ka Achar: एक किलो आम में कितना लगेगा तेल और मसाला, मम्मी स्टाइल में बनाएं आम का अचार बिहार वाला

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 15, 2025, 02:12 PM IST

Bihari Style Aam Ka Achar Recipe(बिहारी आम का अचार रेसिपी हिंदी में): बिहार में वैसे तो लिट्टी चोखा की दीवानगी के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। लेकिन इसके अलावा एक और बिहारी चीज है जो विश्व प्रसिद्ध है। वो है आम अचार। गर्मियों में बिहार में ज्यादातर लोग आम के अचार का सेवन करते हैं। बिहारी आम के अचार का एक अलग ही टेस्ट होता है। ऐसे में यहां हम आपको बिहारी स्टाइल आम के अचार की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Bihari Style Aam Ka Achar Recipe(बिहारी आम का अचार रेसिपी हिंदी में): आम का सीजन चल रहा है और मार्केट कच्चे-पके, रंग-बिरंगे आम मिलने लगे हैं। इस मौसम में लोग कच्चे आम की चटनी, आम का अचार खूब बनाते हैं। खाने की प्लेट में अगर आम का अचार मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा वाली बात होती है। आम खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उसे बनाना उतना ही झंझट का काम है। ज्यादातर लोग मार्केट से आम खरीदकर खाते हैं। मार्केट का बना अचार खाने में तो स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। क्योंकि इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही बिहारी स्टाइल आम का अचार बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी नोट कर सकते हैं।

Add a heading (1)

सामग्री

  1. 1 किलो कच्चा आम (गुठली सहित जिसे काटा जा सके)
  2. 250 ग्राम नमक
  3. 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर
  4. 1 ½ बड़ा चम्मच मंगरैला (कलौंजी)
  5. 1 ½ बड़ा चम्मच अजवाइन
  6. 3 बड़े चम्मच सौंफ (हल्का भुना और दरदरा पिसा हुआ)
  7. 2 बड़े चम्मच मेथी दाना (हल्का भुना और दरदरा पिसा हुआ)
  8. 5 बड़े चम्मच पीली सरसों के दाने (बारीक पिसे हुए)
  9. 1 ½ बड़ा चम्मच देगी मिर्च पाउडर
  10. 1 ½ बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  11. 500 मिलीलीटर सरसों का तेल (कच्ची घानी)

End of Feed