लाइफस्टाइल

आम के पेड़ की जड़ में आज ही डाल दें ये मीठी चीज, मई-जून में भर-भरकर मिलेंगे मोटे और रसीले आम

How to Grow More Mangoes: गर्मियों की शुरुआत में दिखने वाले छोटे-छोटे आम बड़े और रसीले हो जाएंगे बस आपको एक छोटा सा काम करना है। हम आपको ऑर्गेनिक खाद बताएंगे जो आम की बंपर पैदावार दिला सकता है।

Image

पेड़ पर मोटे और रसीले आम उगाने का तरीका

How to Grow More Mangoes: गर्मियों की दस्तक के साथ ही मीठे और रसीले आम की खुशबू मानो हर दिल को लुभाने लगती है। यही वह मौसम है जिसका इंतजार हर कोई पूरे साल करता है, ताकि स्वादिष्ट आमों का भरपूर आनंद लिया जा सके। बच्चे हों या बड़े, आम का स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। इसे केवल फल के रूप में ही नहीं, बल्कि मैंगो लस्सी, शेक, आइसक्रीम और आम पापड़ जैसी कई लजीज चीजों में भी इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में भी आम की कई किस्में देखने को मिलती हैं, जिनका स्वाद और खुशबू अलग-अलग होती है, और लोग अपनी पसंद के अनुसार इन्हें चुनते हैं।

वहीं जिनके घर या गांव में आम के पेड़ या बगीचे हैं, उनके लिए यह समय बेहद खास होता है। पेड़ों पर बौर आने के साथ ही छोटे-छोटे आम नजर आने लगते हैं, जो आने वाले अच्छे फल की उम्मीद जगाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपके पेड़ पर भरपूर और अच्छे आम लगें, तो एक आसान और असरदार उपाय (Organic Fertilizer) आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं आम की पैदावार का देसी नुस्खा।

घर पर तैयार करें ऑर्गेनिक खाद

अगर आप चाहते हैं कि आपके आम के पेड़ पर इस सीजन में ज्यादा और अच्छे फल लगें, तो घर पर तैयार की गई यह आसान ऑर्गेनिक खाद आपके बहुत काम आ सकती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी। गुड़ और प्याज के छिलके।

जान लें खाद बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक साफ बर्तन में पानी लें।
  • अब इसमें प्याज के छिलके और थोड़ा सा गुड़ डाल दें।
  • इस मिश्रण को 4-5 दिनों के लिए ढककर किसी सुरक्षित जगह पर रख दें।
  • कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि पानी का रंग बदल गया है, जो इस बात का संकेत है कि खाद तैयार हो चुकी है।
  • अब इस पानी को छानकर किसी बोतल या कंटेनर में भर लें, ताकि इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाए।
आम उगाने के तरीके

आम उगाने के तरीके

कैसे करें इस्तेमाल जान लें तरीका

  • इस खाद का इस्तेमाल करने से पहले आम के पेड़ की जड़ों के आसपास की मिट्टी को हल्का-सा खोद लें।
  • इसके बाद सबसे पहले उसमें गोबर की खाद डालें, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़े।
  • इसके बाद तैयार किए गए लिक्विड फर्टिलाइजर का छिड़काव करें।
  • अंत में ऊपर से मिट्टी को फिर से भर दें।

इस प्राकृतिक खाद के उपयोग से आम के पेड़ को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे उसकी ग्रोथ बेहतर होती है। कुछ ही समय में पेड़ में नई ऊर्जा नजर आने लगती है और फल भी ज्यादा मात्रा में लगने लगते हैं। यह तरीका पूरी तरह ऑर्गेनिक है, जिससे पेड़ और पर्यावरण दोनों को कोई नुकसान नहीं होता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article