Workplace Respect: ऑफिस में कैसे बनाए रखें अपनी रेस्पेक्ट? एक्सपर्ट बताते हैं 5 असरदार तरीके

वर्कप्लेस पर सम्मान पाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। यह रोज के हमारे व्यवहार, भरोसे, ईमानदारी और पेशेवर रवैये से बनता है।

How to earn respect at workplace: हर वर्किंग प्रोफेशनल चाहता है कि ऑफिस में उसकी बात सुनी जाए। लोग उसके काम की कद्र करें। उसके साथ सम्मान से पेश आएं। हालांकि सम्मान पद या अनुभव से नहीं मिलता। यह आपके व्यवहार, काम करने के तरीके और दूसरों के साथ रिश्तों से भी बनता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वर्कप्लेस पर सम्मान एक दिन में नहीं मिलता। यह छोटी-छोटी आदतों से धीरे-धीरे बनता है। आइए जानते हैं वे पांच तरीके, जो आपको ऑफिस में सम्मान दिलाने में मदद कर सकते हैं:

Workplace Respect

वर्कप्लेस पर इज्जत कैसे कमाएं (Photo: iStock)

अपनी बात साफ और आत्मविश्वास से रखें

कई लोग अच्छे आइडिया होने के बावजूद उन्हें रखने से हिचकते हैं। वहीं कुछ लोग जरूरत से ज्यादा बोलते हैं। दोनों ही स्थितियां सही नहीं हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की प्रोफेसर एमी एडमंडसन कहती हैं कि वर्कप्लेस पर अपनी बात सम्मानपूर्वक और स्पष्ट तरीके से रखना जरूरी है। जब आप तथ्यों के साथ अपनी बात रखते हैं, तो लोग आपकी राय को गंभीरता से लेते हैं।

End of Feed