लाइफस्टाइल

एक नहीं... 4-4 जूलरी पहनिए, लेकिन दिखेंगी क्लासी! Jewelry Layering का ये फॉर्मूला बना देगा हर लुक स्टाइलिश

आजकल Jewelry Layering का ट्रेंड खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से न किया जाए तो लुक ओवर भी लग सकता है। जानिए आसान टिप्स, जिनसे आपकी जूलरी स्टाइलिश भी लगेगी और बिल्कुल बैलेंस्ड भी।

Image

Stack Multiple jewellery Trend

आजकल सिर्फ एक चेन या एक ब्रेसलेट पहनने का समय नहीं रहा। फैशन की दुनिया में अब Jewelry Layering सबसे बड़ा ट्रेंड बन चुका है। सेलिब्रिटीज से लेकर फैशन इंफ्लुएंसर्स तक, हर कोई कई नेकलेस, रिंग्स, ब्रेसलेट और चेन को एक साथ पहनकर अपना स्टाइल दिखा रहा है। लेकिन कई बार ज्यादा जूलरी पहनने की कोशिश में पूरा लुक भारी और बिखरा हुआ लगने लगता है।

ऐसे में सवाल यही आता है कि लेयरिंग कैसे करें ताकि स्टाइल भी दिखे और ओवर भी न लगे। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगी जूलरी की जरूरत नहीं होती। बस सही कॉम्बिनेशन और थोड़ी-सी समझ आपका पूरा लुक बदल सकती है। अगर आप भी अपनी सिंपल ड्रेस को बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

ज्वेलरी लेयरिंग बना ट्रेंड

अगर आपने कई जूलरी पीस पहनने का मन बनाया है, तो किसी एक को सबसे ज्यादा उभरने दें। जैसे अगर नेकलेस बड़ा है, तो ईयररिंग्स छोटे रखें। अगर बड़े झुमके पहन रही हैं, तो गले में हल्की चेन ही पहनें। इससे लुक बैलेंस्ड रहता है।

अलग-अलग लंबाई वाली चेन चुनें

नेकलेस की लेयरिंग करते समय सभी चेन एक जैसी लंबाई की न पहनें। छोटी, मीडियम और लंबी चेन का कॉम्बिनेशन ज्यादा सुंदर लगता है। इससे हर लेयर साफ दिखाई देती है और जूलरी उलझी हुई नहीं लगती।

एक जैसा रंग रखें

अगर आप गोल्ड जूलरी पहन रही हैं तो कोशिश करें कि बाकी लेयर भी गोल्ड टोन की हों। सिल्वर के साथ सिल्वर और रोज़ गोल्ड के साथ रोज़ गोल्ड अच्छा लगता है। इससे पूरा लुक साफ और स्टाइलिश दिखाई देता है।

हर जगह लेयरिंग जरूरी नहीं

नेकलेस, रिंग्स, ब्रेसलेट और ईयररिंग्स—सब कुछ एक साथ भारी-भरकम पहनने की जरूरत नहीं है। अगर गले में लेयरिंग कर रही हैं, तो हाथों की जूलरी हल्की रखें। इससे लुक ज्यादा एलिगेंट नजर आता है।

कपड़ों के हिसाब से करें जूलरी का चुनाव

अगर आपकी ड्रेस पर भारी कढ़ाई या प्रिंट है, तो हल्की जूलरी चुनें। वहीं प्लेन शर्ट, कुर्ती, ड्रेस या साड़ी के साथ लेयरिंग ज्यादा खूबसूरत लगती है। जूलरी और आउटफिट का बैलेंस सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जरूर ही अपने अगले लुक के लिए अगर आप मल्टीपल ज्वेलरी लेयरिंग करना चाहती हैं, तो इन स्टाइलिंग टिप्स को जरूर याद रखें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article