झंडा फहराने के बाद क्या करना चाहिए? पुराने झंडे को कहां रखें, करेंगे ये काम तो नहीं होगा ध्वज का अपमान

Indian Flag Disposal Rules: आज हर गली, मोहल्ले, सरकारी निजी संस्था में और घरों की छतों पर तिरंगा लहरा रहा है। लेकिन गणतंत्र दिवस का जश्न खत्म होने के बाद कई लोग अनजाने में राष्ट्रीय ध्वज के साथ ऐसा व्यवहार कर बैठते हैं जो उसके सम्मान के खिलाफ होता है। यहां से हम जानेंगे कि झंडा फहरने के बाद क्या करना चाहिए।

Indian Flag Disposal Rules: भारतीय तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की शान, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। आज गणतंत्र दिवस है और इस अवसर पर हम बड़े गर्व के साथ झंडा फहराते हैं। आज हर गली-मुहल्ले, स्कूल-कॉलेज में झंडा फहरता है। झंडा फहराने का नियम जानना जितना जरूरी है उससे भी ज्यादा जरूरी है ये जानना कि झंडा उतारने के बाद क्या करना चाहिए। पुराने, पिछले साल के या फटे झंडे का उचित सम्मानपूर्वक निपटान कैसे किया जाए, ताकि अनजाने में भी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो। साथ ही आज जो भी झंडे खरीदें गए हैं, उनका अब क्या करना है ये भी यहां बताया गया है।

झंडा फहराने के बाद क्या करना चाहिए (pc: canva)

झंडा फहराने के बाद क्या करना चाहिए?

झंडा फहराने के बाद उसे सम्मानपूर्वक सलामी दी जानी चाहिए और राष्ट्रगान गाया जाना चाहिए। यदि झंडा अस्थायी रूप से लगाया गया है, तो कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसे सावधानी से उतारकर साफ और सुरक्षित स्थान पर रखें। झंडा कभी भी ज़मीन पर गिरने, गंदा होने या लापरवाही से रखने नहीं देना चाहिए।

End of Feed