Summer Skincare, Sunscreen For Oily- Dry- Combination- Sensitive Skin: आजकल धूप सिर्फ गर्मी ही नहीं देती, बल्कि हमारी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती है। तेज धूप में मौजूद UV किरणें स्किन को टैन, डल और समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं। इसलिए सनस्क्रीन लगाना बहुत ज़रूरी है। लेकिन हर किसी की त्वचा अलग होती है। किसी की ऑयली, किसी की ड्राई, तो किसी की सेंसिटिव। ऐसे में सही सनस्क्रीन चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
1.ऑयली स्किन के लिए सनस्क्रीन
अगर आपकी त्वचा जल्दी-जल्दी चिपचिपी हो जाती है या पसीना ज्यादा आता है, तो जेल बेस या वॉटर-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें। जिस सनस्क्रीन पर ऑयल फ्री और नॉन कॉमेडोजेनिक लिखा हुआ हो और SPF 30 या उससे ज्यादा हो, ऐसा सनस्क्रीन ही ऑयली स्किन के लिए बेस्ट है। इससे आपकी स्किन पर भारीपन नहीं लगेगा और पिंपल्स भी कम होंगे।
2. ड्राई स्किन के लिए सनस्क्रीन
अगर आपकी त्वचा रूखी और खिंची-खिंची लगती है यानी आपकी ड्राई स्किन है तो क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। जिस सनस्क्रीन में मॉइस्चराइजिंग तत्व (जैसे एलोवेरा या हायलूरोनिक एसिड) हों और SPF 30 या उससे ऊपर हो, वही खरीदें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड भी रहेगी और धूप से भी बचेगी।
3. सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन
अगर आपकी त्वचा जल्दी रिएक्ट करती है और सेंसिटिव है तो मिनरल सनस्क्रीन चुनें। जिसमें Zinc Oxide या Titanium Dioxide हो और खुशबू और केमिकल्स कम हों, ऐसे सनस्क्रीन सेंसिटिव स्किन के लिए सही होते हैं। इससे एलर्जी या जलन की संभावना कम रहती है।
4. नॉर्मल स्किन के लिए सनस्क्रीन
अगर आपकी स्किन ना ज्यादा ऑयली है, ना ज्यादा ड्राई है यानी एकदन नॉर्मल है तो ऐसे में आप आप क्रीम या जेल दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। बस सनस्क्रीन पर SPF 30–50 के बीच का सनस्क्रीन सही रहेगा। ध्यान रखें कि सनस्क्रीन हल्का और आरामदायक लगे।
कुछ जरूरी टिप्स-
- बाहर जाने से 15- 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं।
- हर 2- 3 घंटे में दोबारा लगाएं, खासकर पसीना आने पर।
- सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, गर्दन और हाथों पर भी लगाएं।
सबसे ज्यादा पुछा जाने वाला सवाल-
क्या धूप नहीं होने पर भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए?
अक्सर लोगों को लगता है कि मौसम अच्छा है या धूप नहीं है तो चलो आज सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं। लेकिन अगर धूप नहीं भी है, तो भी आपको सनस्क्रीन (summer skincare) लगानी है। घर में भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए। इतना ही नहीं, सर्दियों के मौसम में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।
