अब नहीं बहेगा आंखों का काजल, घंटों तक बरकरार रहेगी सुंदरता, बस अप्लाई करते समय फॉलो करें ये हैक्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 24, 2025, 06:50 AM IST

Tips To Apply Kajal: काजल खूबसूरती निखारने का बेहतरीन तरीका है। यह न केवल आंखों को सुंदर बनाता है, बल्कि उन्हें स्वस्थ भी रखता है। काजल लगाने के कई तरीके हैं, और हर किसी की अपनी पसंद होती है। ऐसे में हम यहां कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपका काजल घंटों तक नहीं बहेगा।

Tips To Apply Kajal: काजल आंखों की सुंदरता के साथ साथ ओवरऑल पर्सनालिटी को निखारने का काम करती है। इसके अलावा ये आंखों को लाभ भी पहुंचाती है। यही वजह है कि महिलाओं और लड़कियों को काजल लगाना काफी पसंद होता है। लेकिन इसके साथ एक दिक्कत होती है कि ये लगाने के कुछ देर बाद फैल जाती है। काजल लगाने के कुछ देर बाद ही ये बहने लगता है और आंखों के नीचे कारे धब्बे छोड़ देता है। ऐसे में यहां हम आपको काजल लगाने के आसान और सही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आपके आंखों का काजल लंबे समय तक टिका रह सकता है।

Tips To Apply Kajal

आंखों पर काजल लगाने का सही तरीका

आंखों को साफ करें

काजल लगाने से पहले,अपनी आंखों को साफ करें। इसके लिए आप एक क्लींजर या मेकअप रिमूवर या फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो आप उन्हें कंसीलर से भी कवर कर सकते हैं। साफ करके स्किन को ड्राई कर लें, नहीं तो काजल फैस जाएगा।

End of Feed