लाइफस्टाइल

Shiv Puran Life Lessons: महाशिवरात्रि पर महादेव से लें मोटिवेशन, जीवन में उतार लें शिव पुराण की ये 8 बातें

Shiv Puran Life Lessons: इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025 Date) का पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि को लेकर महादेव के भक्त केफी उत्साहित नदर आ रहे हैं। इस खास मौके पर हम भगवान शिव से जीवन जीने के गुर भी सीख सकते हैं।

Image

Lord Shiva Motivational Life Lessons in Hindi

Shiv Puran Life Lessons in Hindi: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आ रहा है। यह दिन हिंदू धर्म में काफी आस्था वाला होता है। भगवान शंकर को समर्पित इस दिन चारों ओर शिव आराधना होती है। लोग भोले के रंग में रंगे नजर आते हैं। बात भोले नाथ की हो और शिव पुराण का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। शिव पुराण के मुताबिक शिव सब कुछ हैं - वह सबसे बदसूरत हैं, वह सबसे खूबसूरत भी हैं। वह सबसे अच्छे और सबसे बुरे हैं, वह सबसे अनुशासित भी हैं, मगर क्रोधी भी। शिव पुराण हमे जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। इस महाशिवरात्रि हम भी शिव पुराण की इन बातों को जीवन में उतार खुशहाल औऱ सफल जीवन जी सकते हैं:

Life Lessons from Shiv Puran in Hindi |

Shiv Puran Motivational Quotes

1. सच का साथ देना: शिव पुराण में सत्य बोलना और सत्य का साथ देने की सीख भी मिलती है। शिव पुराण के अनुसार जब माता पार्वती भगवान शिव से पूछती हैं कि सबसे बड़ा धर्म क्या है तो भगवान शिव कहते हैं सत्य का साथ देना ही सबसे बड़ा धर्म है।

2. मोह का त्याग: शिव पुराण हमें मोह के त्याग की शिक्षा देता है। दरअसल शिव पुराण में जिक्र है कि जब भोलेनाथ देवी सती का पार्थिव शरीर लेकर क्रोध में इधर-उधर तांडव कर रहे थे तब भगवान विष्णु ने सती के पार्थिव शरीर को छिन्न-भिन्न कर भोलेनाथ का मोह तोड़ा था। यह संदर्भ हमें सिखाता है कि संसार में किसी भी वस्तु या लोगों से लगाव मानव को दुख और असफलता की ओर ले जाता है।

3. क्रोध का त्याग: शिव पुराण हमें क्रोध ना करने की भी शिक्षा देता है। तभी तो मान्यता है कि भोलेनाथ को खुश करने के लिए अहंकार और क्रोध का त्याग करना होगा। दरअसल क्रोध और अहंकार सफलता की राह में बड़ी बाधा है।

4. कठिन परिश्रम: शिव पुराण हमें सिखाता है कि अगर किसी चीज को पाना है तो हमें कठिन तप और मेहनत करनी होगी। उसी प्रकार से जैसे माता पार्वती ने शिव को पाने के लिए सालों कठिन तप किया था। हमें सीख लेनी चाहिए कि लक्ष्य के प्रति लगन और इरादे अडिग हों तो कोई भी बाधा या लालच हमें हरा नहीं सकता।

5. कटु वचन से दूरी: शिव पुराण के मुताबिक सुबह और शाम के समय कभी कटु वचन नहीं बोलने चाहिए। न ही किसी के प्रति मन में बुरे विचार लाएं। ऐसा करना पाप का भागी बनाता है। हमें अपने जीवन में इस बात को उतार लेना चाहिए।

7. धन का उपयोग: शिव पुराण के अनुसार उचित तरीके से की गई कमाई को हमेशा तीन भागों में बांटना चाहिए। एक निवेश, दूसरा धन उपभोग, तीसरा धर्म के कार्य में व्यय करें। इस तरह पैसों के इस्तेमाल से जीवन सुखी और सफल बनता है।

8. सम्मान: शिव पुराण कहता है कि अपने गुरु और बड़ों का आदर करने वाला उत्तम स्थान पाता है। इसके साथ ही इस महापुराण में जिक्र है कि स्वंय के सम्मान से भी कभी समझौता न करें।

शिव पुराण की ये बातें किसी भी इंसान को बेहतर बनाने का दम रखती हैं। जरूर है इन बातों को ईमानदारी से अपने जीवन में उतारने की। उम्मीद करते हैं कि इस शिवरात्रि शिव पुराण से मिलने वाली इन सीख को आप अपने ऊपर लागू करेंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article