Makeup Removal Tips: मेकअप करना हर महिला और लड़कियों को पसंद होता है। पार्टी में जाना हो या फिर नार्मल डेट हर ओकेजन के लिए लड़कियां मेकअप करती हैं। आज के समय में सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी मेकअप करते हैं। परफेक्ट मेकअप करना किसी कला से कम नहीं माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि मेकअप हटाना भी किसी कला से कम नहीं है। चेहरे पर ज्यादा देर तक मेकअप रहने से ये चेहरे को डैमेज कर सकता है। ऐसे में इसे रात को सोने से पहले हटाना बेहद जरूरी होता है। मेकअप हटाने के लिए ज्यादातर लोग रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये स्किन की रंगत को प्रभावित करता है। ऐसे में आज यहां हम कुछ ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मेकअप हटा सकते हैं।
मेकअप हटाने के आसान घरेलू नुस्खे - Tips to remove makeup
नारियल का तेल
नारियल का तेल एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर माना जाता है। जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है। इसके लिए बस थोड़ा सा नारियल का तेल अपनी उंगलियों पर लें और धीरे-धीरे अपने चेहरे और आंखों पर मालिश करें। फिर एक कॉटन पैड से तेल को पोंछ लें। इससे चेहरे पर लगे सारे मेकअप आसानी से हट जाएंगे।
जैतून का तेल
मेकअप रिमूव करने के लिए आप जैतून के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को पोषण देता है। इसके लिए जैतून के तेल को उंगलियों पर लें और चेहरे हल्के हाथों से लगाकर मालिश करें। फिर कॉटन की मदद से इसे साफ करें। इससे चेहरे से सारे मेकअप हट जाएंगे।
दूध
दूध एक नेचुरल क्लींजर है जो मेकअप को हटाने में मददगार माना जाता है। इसके लिए एक कॉटन पैड को दूध में भिगोकर अपने चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। इससे आसानी से मेकअप रिमूव हो जाएंगे।
खीरे का रस
खीरे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाते हैं। इसके साथ ही ये मेकअप को हटाने में भी मददगार माने जाते हैं। इसके लिए खीरे के रस को कॉटन पैड पर लगाकर अपने चेहरे पर लगाएं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और मेकअप को हटाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल को कॉटन पैड पर लगाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे मेकअप आसानी से रिमूव हो जाएंगे।
