लाइफस्टाइल

Daily Water Intake In Summers: गर्मियों में रोज कितने लीटर पानी पीना चाहिए? जानें सही मात्रा और तरीका

Daily Water Intake In Summer: गर्मियों में शरीर को पानी की जरूरत बढ़ जाती है, इसलिए डेली वाटर इंटेक का ख्याल रखना जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में रोजाना कितने लीटर पानी पीना चाहिए?

Image

Daily Water Intake In Summer

Daily Water Intake In Summer: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है। तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन की समस्या इस मौसम में काफी आम हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन होता है, जिसमें कमजोरी और थकान की समस्या काफी आम हो जाती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर रोजाना कितना पानी पीना चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और आप बीमारियों से बचे रहें। इसके साथ ही आपको पानी पीने का सही तरीका भी जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

गर्मियों में कितने लीटर पानी पीना चाहिए? - Daily Water Intake In Summers

आमतौर पर एक वयस्क व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में 2.5 से 3.5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है। जिसमें पुरुषों को करीब 3 से 3.5 लीटर, महिलाओं को करीब 2.5 से 3 लीटर और बच्चों के करीब 1.5 से 2 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आप ज्यादा पसीना बहाते हैं, वर्कआउट करते हैं या धूप में ज्यादा रहते हैं, तो पानी की मात्रा और बढ़ा लेनी चाहिए।

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है पानी की जरूरत?

गर्मियों में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए पसीना ज्यादा निकलता है। इसके कारण शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं। इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है, थकान और चक्कर आ सकते हैं, स्किन ड्राई और बेजान हो सकती है। इसलिए शरीर को ठंडा और एक्टिव रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है।

daily water intake

daily water intake

पानी पीने का सही तरीका क्या है?

रोजाना सिर्फ पानी की भरपूर मात्रा ही नहीं, बल्कि इसे पीने का सही समय भी काफी मायने रखता है। आप रोज सुबह उठते ही 1-2 गिलास पानी जरूर पीएं। इसके अलावा खाने से 30 मिनट पहले पानी पीना भी अच्छा रहता है। हालांकि आपको खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी से बचना चाहिए। दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लेते रहें। एक साथ ज्यादा पानी पीने के बजाय इसे अंतराल में पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

गर्मी के मौसम में आपको हर 2 घंटे में पानी पीते रहना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते हुए आप दिनभर में अपने 2 से 3 लीटर का कोटा पूरा कर सकते हैं। इसमें आप पानी के अलावा भी कुछ ड्रिंक्स जैसे नारियल पानी, नींबू पानी, और ताजा फलों का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article