मां का दूध क्यों है असली सुपरफूड, पोषण के साथ बच्चे के DNA को कैसे देता है नई ताकत - वैज्ञानिकों ने बताया

How Mother Milk Boosts Baby Body And DNA Health: ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि मां का दूध सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि बच्चे की पूरी जिंदगी की सेहत की नींव रखने वाला सुपरफूड है।

How Mother Milk Boosts Baby Body And DNA Health: जब घर में एक नया बच्चा आता है, तो हर मां यही चाहती है कि उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ और मजबूत बने। इसी के लिए डॉक्टर सबसे पहले मां का दूध पिलाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे इतना खास क्यों माना जाता है? दरअसल, अब वैज्ञानिक भी मानते हैं कि मां का दूध सिर्फ पोषण देने तक सीमित नहीं है। यह बच्चे के शरीर के अंदर जाकर उसके DNA तक पर असर डालता है। आसान शब्दों में कहें तो यह बच्चे की सेहत की नींव को मजबूत करता है और उसे भविष्य की कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

How Mother Milk Boosts Baby Body And DNA Health

मां का दूध क्यों है बच्चे के लिए असली सुपरफूड

नेचर का सबसे परफेक्ट सुपरफूड - Breast Milk Is Real Superfood

अगर किसी एक चीज को बच्चे के लिए 'परफेक्ट फूड' कहा जाए, तो वह मां का दूध ही है। इसमें जरूरी पोषक तत्व बिल्कुल सही मात्रा में होते हैं। खास बात यह है कि यह बच्चे की जरूरत के हिसाब से बदलता भी रहता है, जो किसी भी दूसरे दूध में संभव नहीं है।

End of Feed