काठी रोल: पराठे में लिपटे कबाब का वह 'जुगाड़', जो बन गया कोलकाता की पहचान

जिस काठी रोल को आज कोलकाता अपनी विरासत मानता है, उसकी शुरुआत एक छोटे से जुगाड़ से हुई थी। एक ऐसी तरकीब, जिसने वक्त की रफ्तार और लोगों की सहूलियत को समझते हुए इतिहास रच दिया।

कोलकाता की गलियों से गुजरते हुए अगर किसी खुशबू ने आपके कदमों को वहीं रोक लिया, तो समझ लीजिए आप काठी रोल के करीब हैं। तवे पर तड़कते पराठे की महक, उस पर फैलती अंडे की परत, भीतर सिमटा मसालेदार कबाब और ऊपर से प्याज, हरी मिर्च व नींबू की खट्टी-तीखी छौंक। फिर इस पूरे स्वाद को एक कागज में लपेटकर सीधे आपके हाथ में थमा दिया जाता है। न प्लेट की खनक, न चम्मच की जरूरत। बस हाथ में लीजिए, चलते-चलते लुत्फ उठाइए और अपनी राह पकड़ लीजिए।

Kathi Roll History

कोलकाता के स्वाद की पहचान कैसे बना काटी रोल (AI Image)

आज यह काठी रोल कोलकाता की धड़कन और वहां की पाक कला की शान बन चुका है। मगर दिलचस्प बात यह है कि जिस व्यंजन को आज शहर अपनी विरासत मानता है, उसकी शुरुआत एक छोटे से जुगाड़ से हुई थी। एक ऐसी तरकीब, जिसने वक्त की रफ्तार और लोगों की सहूलियत को समझते हुए इतिहास रच दिया।

End of Feed